Facebook-f Youtube X-twitter

नेता प्रतिपक्ष को धमकाना लोकतंत्र के खिलाफ : भुक्कल

झज्जर। हरियाणा की कांग्रेस विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जेल भेजने संबंधी दिए गए बयान पर कड़ा पलटवार किया है।

मीडिया से बातचीत में गीता भुक्कल ने कहा कि राहुल गांधी जिन मुद्दों को संसद और जनता के बीच उठा रहे हैं, उनका जवाब सरकार के पास नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए सवाल किया कि यदि सरकार के पास ठोस जवाब हैं तो देश के प्रधानमंत्री संसद में आकर चर्चा क्यों नहीं कर रहे?

उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री संसद में उपस्थित नहीं होते, तो देश की सुरक्षा और लोकतांत्रिक जवाबदेही कैसे सुनिश्चित होगी। भुक्कल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री सांसदों से संवाद करने से बच रहे हैं, जबकि संसद देश की सबसे सुरक्षित और सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था है।

पूर्व शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट कहा कि गिरिराज सिंह को इस तरह का बयान देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के संवैधानिक पद पर आसीन हैं। लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण है।

इसके साथ ही गीता भुक्कल ने हरियाणा में किसानों के मुद्दे पर भी राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में भाजपा की सरकार है तो किसानों को धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर क्यों होना पड़ रहा है। किसानों को समय पर मुआवजा नहीं मिल रहा और आत्महत्या की घटनाएं चिंता का विषय हैं। उनके मुताबिक, यह स्थिति सरकार की नीतिगत विफलता को उजागर करती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.