Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ग्रेटर फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर दिखावटी कार्रवाई, निर्माण अब भी कायम

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सोमवार को जिला नगर योजनाकार (एन्फोर्समेंट) विभाग की टीम ने मास्टर रोड किनारे वर्ल्ड स्ट्रीट के पास बने बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट, फूड जंक्शन और स्पोर्ट्स एकेडमी सहित कई निर्माणों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर शीशे तोड़े गए, जबकि कई जगह लकड़ी की सजावटी रेलिंग, झोपड़ी और अस्थायी ढांचे हटाए गए। हालांकि विभाग ने दावा किया कि करीब चार एकड़ क्षेत्र से अवैध निर्माण तोड़े गए हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि मौके पर अब भी कई पक्के निर्माण जस के तस मौजूद हैं। आरोप है कि कई निर्माणों तक अर्थमूवर पहुंचा ही नहीं, जिससे कार्रवाई को सिर्फ दिखावा बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मास्टर रोड किनारे की अधिकांश जमीन किसानों की है, जिस पर नियमों के तहत केवल खेती की जा सकती है। इसके बावजूद कई किसानों द्वारा जमीन का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है या फिर इसे किराये पर दे दिया गया है। इसी कारण यहां बड़े स्तर पर बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक निर्माण खड़े हो गए हैं। इन निर्माणों के लिए न तो सीएलयू (भूमि उपयोग परिवर्तन) कराया गया है और न ही नक्शा पास कराया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इन अवैध निर्माणों की पूरी जानकारी होने के बावजूद अक्सर सिर्फ नोटिस जारी कर खानापूरी कर दी जाती है। आरोप लगाया जा रहा है कि राजनीतिक और प्रभावशाली लोगों के दबाव के कारण सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, जिससे अवैध निर्माणकर्ताओं के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं।

अवैध निर्माणों की वजह से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इलाके में ट्रैफिक जाम, पार्किंग समस्या, ध्वनि प्रदूषण और सुरक्षा संबंधी खतरे बढ़ते जा रहे हैं। इसके साथ ही सरकार को टैक्स और लाइसेंस शुल्क के रूप में राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।

जहां कार्रवाई किए जाने का दावा किया गया, वहां अब फ्रंट साइड को काले और लाल कपड़े से ढक दिया गया है। इससे अंदर की गतिविधियां सड़क से नजर नहीं आ रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि जल्द ही टूटे हिस्सों की मरम्मत कर दोबारा गतिविधियां शुरू कर दी जाएंगी।

कन्फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए ग्रेफा के चेयरमैन निर्मल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि ऐसी कार्रवाई में पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने मांग की कि अवैध निर्माणों पर सीलिंग और भारी जुर्माना लगाया जाए तथा शिकायतों के लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाए, ताकि अधिकारियों की जवाबदेही तय हो सके।

वहीं, पुरी प्रणायाम के प्रधान निशांत रस्तोगी ने कहा कि अवैध निर्माणों से सरकारी राजस्व को सीधा नुकसान होता है। सरकार को इस मामले में संज्ञान लेते हुए एक समान और निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि किसी को छोड़ा न जाए।

इस मामले में डीटीपीई यजन चौधरी ने सफाई देते हुए कहा कि अर्थमूवर जितनी ऊंचाई तक पहुंच सकती थी, वहां तक कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि विभाग के पास अधिक ऊंचाई तक तोड़फोड़ करने वाली मशीन उपलब्ध नहीं है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि जहां कार्रवाई की गई है वहां मरम्मत संभव नहीं होनी चाहिए, और यदि दोबारा निर्माण किया गया तो फिर से कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...

नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो घायल

summer express,सोनीपत। नंदू गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए...

नूंह में चार पनीर डेरियों पर छापा, 7500 किलो मिलावटी पनीर बरामद

summer express , नूंह। मिलावटी पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के बड़े शहरों में सप्लाई किए जाने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पुन्हाना क्षेत्र में चार पनीर डेरियों पर छापेमारी कर करीब 7500 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.