Facebook-f Youtube X-twitter

लेबनान में हादसे में गई पिहोवा के धीरज की जान, 29 दिन बाद लौटा शव

पिहोवा। बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर लेबनान गए पिहोवा के 26 वर्षीय युवक धीरज की मौत के बाद उसका शव 29 दिन बाद भारत लौटकर घर पहुंचा, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही शव पिहोवा पहुंचा, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां राजदुलारी बेटे का शव देखकर बार-बार बेहोश हो रही थीं, जबकि पिता पवन कुमार कांपते हाथों से अपने इकलौते बेटे को अंतिम विदाई देते नजर आए।

धीरज पिहोवा के वार्ड-7 गडरिया मोहल्ला का निवासी था और तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी तीनों बहनों की शादी हो चुकी है और धीरज ही पूरे परिवार का मुख्य सहारा था। पिता पवन कुमार की कैथल रोड पर चाय की दुकान है, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं बताई जा रही। बेटे की मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है।

परिजनों के अनुसार, धीरज 19 फरवरी 2025 को वर्क वीजा पर लेबनान गया था। वहां वह बीका वेली शहर के जेला इंडस्ट्रीज एरिया में स्थित ‘बायस डिजाइन’ नामक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम कर रहा था। दिसंबर 2025 में उसने नौकरी शुरू की थी। चचेरे भाई राजीव कुमार ने बताया कि काम के दौरान धीरज के साथ हादसा हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

दुखद बात यह रही कि धीरज का 27वां जन्मदिन 2 फरवरी को था, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। वहीं, धीरज की मौत के बाद एक और विवाद भी सामने आया है। पिता पवन कुमार ने आरोप लगाया कि भट्ट माजरा गांव की एक युवती ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शादी रजिस्टर करवा दी थी। परिवार ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग करते हुए कहा कि अब घर चलाने वाला कोई नहीं बचा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.