Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बंगाल में मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही, दोषी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

कोलकाता। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने बंगाल में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है। यह कार्रवाई उन मतदाता पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) और सहायक ईआरओ (एईआरओ) के खिलाफ होगी, जिन्होंने बड़े पैमाने पर मतदाताओं के दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने में विफलता दिखाई।

एक अधिकारी के अनुसार, सुनवाई समाप्त होने के चार दिन बाद भी लगभग 1.15 लाख दस्तावेज अपलोड नहीं किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के सूत्रों के मुताबिक, 120 ईआरओ और 150 एईआरओ को इस मामले में दोषी पाया गया है।

आयोग ने सभी ईआरओ और एईआरओ को पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए थे कि यदि कोई आवेदन अस्वीकृत किया जाता है, तो उसका विशिष्ट कारण रिकॉर्ड किया जाना अनिवार्य है। इसके बावजूद कई मामलों में इस नियम का पालन नहीं किया गया। इससे पहले दो ईआरओ, नौ एईआरओ, एक डेटा एंट्री आपरेटर और तीन माइक्रो-ऑब्जर्वर के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

सूत्रों के अनुसार, 28 फरवरी को बंगाल में अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इस प्रक्रिया की समीक्षा के लिए सीईओ मनोज कुमार अग्रवाल से स्थिति की जानकारी ली। सीईओ ने आश्वासन दिया कि निर्धारित समय पर अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा जिन मतदाताओं के नाम में गड़बड़ी पाई गई, उनके लिए बाद में एक अतिरिक्त सूची प्रकाशित की जा सकती है।

यह कार्रवाई राज्य में चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मतदाता अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से की गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

एचआरटीसी कर्मचारियों के समर्थन में उतरी सीटू, सरकार की चेतावनी पर जताया कड़ा विरोध

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी कर्मचारियों के चल रहे आंदोलन को लेकर भारतीय ट्रेड यूनियनों के केंद्र (सीटू) ने खुलकर समर्थन का ऐलान किया है। संगठन ने कहा है कि कर्मचारियों की लंबित मांगों और वित्तीय समस्याओं के समाधान के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को हर स्तर पर सहयोग दिया जाएगा।...

HRTC हड़ताल पर उप मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश… चक्का जाम ग़ैर क़ानूनी, ESMA के तहत कार्रवाई की चेतावनी

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारी यूनियन की प्रस्तावित हड़ताल और चक्का जाम की घोषणा के बीच उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सख्त रुख अपनाया है। शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने स्पष्ट कहा कि चक्का जाम और हड़ताल पूरी तरह अवैध हैं तथा यदि कर्मचारी इस रास्ते पर आगे...

फरीदाबाद में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़, क्लीनिक से गर्भपात और प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद

Summer express/फरीदाबाद, अनिल मंगला-:फरीदाबाद में सीएम फ्लाइंग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े फर्जी क्लीनिक का पर्दाफाश हुआ है। टीम ने न्यू जनता कॉलोनी स्थित एक क्लीनिक पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गर्भपात कराने वाली दवाइयां, प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और एक्सपायरी दवाइयां बरामद की हैं। जांच के दौरान क्लीनिक संचालक...

मॉनसून से पहले आपदा प्रबंधन को लेकर सरकार तैयार,नेगी बोले – पंचायतों के स्तर पर आपदा मित्र तैनात करगी राज्य सरकार ट्रेनिंग शुरू 

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन से पहले सरकार बरसाती आपदाओं से निपटने की तैयारियों में जुट गई है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि प्रदेश में आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। वहीं किन्नौर के निचार क्षेत्र में...

इमरजेंसी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला,जनता कांग्रेस को नहीं करेगी माफ़ : मोहनलाल बड़ौली

Summer express/सोनीपत, रमेश कुमार -:भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोनीपत स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल (इमरजेंसी) को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि देश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.