Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देवीलाल पार्क में एम पैक्स कर्मचारियों का प्रदर्शन,मांगें न मानी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

पलवल, 22 फरवरी-: एम पैक्स कर्मचारी संघ पलवल और फरीदाबाद के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पलवल के चौधरी देवीलाल पार्क में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों पर उनकी मांगों की अनदेखी करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांग हरको बैंक के एमडी द्वारा प्रमोशन एक्ट में किए गए संशोधन को वापस लेने की है। कर्मचारियों का कहना है कि यह संशोधन उनके हितों के खिलाफ है और इससे पदोन्नति की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि इस संशोधन को रद्द नहीं किया गया तो सभी एम पैक्स कर्मचारी सामूहिक रूप से हड़ताल पर चले जाएंगे।कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि हरको बैंक की ओर से 60 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों को हटाने संबंधी पत्र जारी किया गया था, लेकिन जीएमसीवी फरीदाबाद द्वारा अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि उनकी मांगों को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है।

संघ के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन का यही रवैया जारी रहा तो वे रिकवरी और बैंकिंग कार्य को पूरी तरह बंद कर देंगे। साथ ही उन्होंने मांग की कि उनका वेतनमान अन्य जिलों के समान किया जाए, क्योंकि वर्तमान में उन्हें अपेक्षाकृत कम वेतन मिल रहा है। कर्मचारियों ने मेडिकल, टीएडीए और कैश अलाउंस जैसी सुविधाएं भी प्रदान करने की मांग दोहराई।प्रदर्शन के अंत में कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि मांगें पूरी न होने पर हड़ताल उनकी मजबूरी होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर लगाए

Summer express, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी संभावित आतंकी साजिश या अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस ने प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में...

रावी नदी का जलस्तर बढ़ा: मकोड़ा पत्तन की किश्ती सेवा बंद, आधा दर्जन गांवों का संपर्क प्रभावित

Summer express, गुरदासपुर । पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण रावी नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। नदी में तेज बहाव और बढ़ते पानी को देखते हुए मकोड़ा पत्तन से संचालित किश्ती सेवा को एहतियातन बंद कर दिया गया है। किश्ती सेवा बंद होने से रावी नदी के पार...

अंबाला में ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार का आरोप, अदालत के आदेश पर केस दर्ज

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट के प्रसिद्ध हस्तशिल्प प्रतिष्ठान शाही हैंडीक्राफ्ट्स के पंजीकृत ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने एक व्यक्ति पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जीएसटी, बैंक खाते और अन्य सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हेरफेर करने के आरोप लगाए हैं। अदालत के...

मामूली कहासुनी के बाद खूनी हमला, लोहे के पाइप से पीटकर कारीगर की हत्या

Summer express, सिरसा। सिरसा रोड स्थित जवाहर नगर के पास  रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। मोटरसाइकिल सवार युवकों ने कथित तौर पर अपने साथियों को मौके पर बुलाकर दो लोगों पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। हमले में जीप बॉडी बनाने का काम करने वाले 46 वर्षीय कारीगर की मौत...

ऊर्जा मंत्री अनिल विज से वार्ता के बाद बिजली कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल ली वापस

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल टल गई है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में ऊर्जा विभाग की विभिन्न कर्मचारी यूनियनों, एसोसिएशनों और संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद संयुक्त एक्शन कमेटी ने 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.