Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की अंतिम संध्या में हंसराज रघुवंशी के भजनों ने बांधा समां

मंडी, धर्मवीर-: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की छठी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या भक्ति और उल्लास के रंगों में सराबोर रही। स्टार पार्श्व गायक हंसराज रघुवंशी ने भोले बाबा के भजनों, हिंदी और पहाड़ी गीतों की प्रस्तुतियों से पंडाल में मौजूद हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा वातावरण ‘बम बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठा और दर्शक देर रात तक झूमते रहे।

राज्यपाल और जयराम ठाकुर रहे मौजूद

कार्यक्रम में शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। जयराम ठाकुर के पंडाल में पहुंचते ही मंडीवासियों ने सीटियों और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने उनके पक्ष में नारे लगाए, जिससे पंडाल का माहौल उत्साह से भर गया।

इस अवसर पर भाजपा विधायक अनिल शर्मा, राकेश जम्वाल, विनोद कुमार, इंद्र सिंह गांधी, पूर्ण चंद ठाकुर, दीप राज भंथल और दलीप ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। महोत्सव की आम सभा के अध्यक्ष एवं धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, जबकि अन्य अतिथियों को डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने सम्मानित किया।

सम्मान समारोह के बाद हंसराज रघुवंशी ने मंच संभाला और अपने लोकप्रिय शिव भजनों की श्रृंखला से माहौल को भक्तिमय बना दिया। उनके साथ दर्शक भी सुर में सुर मिलाते नजर आए। भजनों के साथ-साथ प्रस्तुत पहाड़ी गीतों ने भी समां बांध दिया।

हिमाचली जोड़ी रंजना रघुवंशी और अर्जुन गोपाल ने लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शक थिरकने को मजबूर हो गए। कार्यक्रम की शुरुआत बीरी सिंह एंड पार्टी के शहनाई वादन से हुई। स्थानीय कलाकारों—सुभाष राणा, शिवदयाल, रिशु, चेतराम, मान सिंह, नरेंद्र, मनसा पंडित, महेंद्र, प्रकाश, कुलदीप, भूपेंद्र, पदमा, संजु सुकेती, मंडलयाली लोक सांस्कृतिक मंच, रेखा चौहान, नवीन डांस अकादमी, संगीत सदन, ओल्ड बैंड, रसराज डांस अकादमी और आराध्या सहित अन्य कलाकारों ने भी रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। ‘वॉयस ऑफ शिवरात्रि 2025’ रहे गुलशन ने मेहमान कलाकार के रूप में प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं।

वहीं ‘वॉयस ऑफ शिवरात्रि’ प्रतियोगिता में सलापड़ के सागर विजेता बने। कुल्लू की लक्ष्मी ठाकुर प्रथम उपविजेता और मंडी के मुकुल शर्मा द्वितीय उपविजेता रहे। विजेता सागर को 51 हजार, लक्ष्मी ठाकुर को 31 हजार और मुकुल शर्मा को 21 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। अंतिम संध्या के साथ ही महोत्सव का भव्य समापन हो गया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - हिमाचल के CBSE स्कूलों में फीस ढांचे में बदलाव की तैयारी, सरकार सख्त

चार दिवसीय दौरे पर हमीरपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, करोड़ों की विकास योजनाओं को देंगे सौगात

Summer express/ हमीरपुर,अरविंद-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 12 अगस्त से चार दिवसीय हमीरपुर दौरे पर रहेंगे।मुख्यमंत्री 12 अगस्त की शाम हमीरपुर पहुंचेंगे, जबकि 13, 14 और 15 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए जाएंगे।उपायुक्त गंधर्व राठौर ने बताया कि मुख्यमंत्री 13 अगस्त को...

चिंतपूर्णी श्रावण मेले में ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी, 13 से 21 अगस्त तक मंदिर क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद

Summer express/ऊना, राकेश-:श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में 13 से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावण मेले को लेकर प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने...

जैसलमेर में स्कूली बच्चों से भरी बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express, जैसलमेर। जिले में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जैसलमेर जा रही एक बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा धउवा गांव के पास हुआ। बस में एसएम पब्लिक स्कूल के एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। बस के अगले हिस्से से धुआं उठता देखकर चालक ने तत्काल वाहन...

पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर: 10 अगस्त तक सामान्य से 35% कम बारिश, तीन जिलों में बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर बनी हुई है। प्रदेश में 1 जून से 10 अगस्त तक सामान्य के मुकाबले करीब 35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में पंजाब में 181.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 279.1 मिलीमीटर बारिश...

लैंडस्लाइड के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद

बीती रात से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह हुए हैं लैंडस्लाइड Summer express/मंडी, धर्मवीर-:बीती रात से जिला भर में हो रही बारिश के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। इसके साथ मंडी से जोगिंद्रनगर के लिए जाने वाला मार्ग भी उरला के पास लैंडस्लाइड के कारण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.