Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने अनिल विज से की शिष्टाचार भेंट, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

अम्बाला, 21 फरवरी-:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से शनिवार शाम उनके आवास पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने उनका हालचाल जाना और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

गौरतलब है कि मंत्री अनिल विज के दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें पूर्ण आराम की सलाह दी है। इसी को ध्यान में रखते हुए मनोहर लाल खट्टर स्वयं उनके आवास पर पहुंचे और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में ऊर्जा एवं परिवहन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।

मनोहर लाल खट्टर ने अनिल विज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि उनका अनुभव और नेतृत्व प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं, अनिल विज ने भी उनके आगमन के लिए आभार व्यक्त किया।इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट के साथ-साथ आपसी सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - हिमाचल के CBSE स्कूलों में फीस ढांचे में बदलाव की तैयारी, सरकार सख्त

चार दिवसीय दौरे पर हमीरपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, करोड़ों की विकास योजनाओं को देंगे सौगात

Summer express/ हमीरपुर,अरविंद-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 12 अगस्त से चार दिवसीय हमीरपुर दौरे पर रहेंगे।मुख्यमंत्री 12 अगस्त की शाम हमीरपुर पहुंचेंगे, जबकि 13, 14 और 15 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए जाएंगे।उपायुक्त गंधर्व राठौर ने बताया कि मुख्यमंत्री 13 अगस्त को...

चिंतपूर्णी श्रावण मेले में ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी, 13 से 21 अगस्त तक मंदिर क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद

Summer express/ऊना, राकेश-:श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में 13 से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावण मेले को लेकर प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने...

जैसलमेर में स्कूली बच्चों से भरी बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express, जैसलमेर। जिले में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जैसलमेर जा रही एक बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा धउवा गांव के पास हुआ। बस में एसएम पब्लिक स्कूल के एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। बस के अगले हिस्से से धुआं उठता देखकर चालक ने तत्काल वाहन...

पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर: 10 अगस्त तक सामान्य से 35% कम बारिश, तीन जिलों में बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर बनी हुई है। प्रदेश में 1 जून से 10 अगस्त तक सामान्य के मुकाबले करीब 35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में पंजाब में 181.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 279.1 मिलीमीटर बारिश...

लैंडस्लाइड के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद

बीती रात से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह हुए हैं लैंडस्लाइड Summer express/मंडी, धर्मवीर-:बीती रात से जिला भर में हो रही बारिश के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। इसके साथ मंडी से जोगिंद्रनगर के लिए जाने वाला मार्ग भी उरला के पास लैंडस्लाइड के कारण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.