Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दो दिन से लापता बीए छात्र का शव बरामद, गले पर मिले चाकू के निशान

रोहतक। सिंहपुरा कलां गांव निवासी बीए अंतिम वर्ष के छात्र विकास (24) का शव सोमवार सुबह मदीना-अजायब रोड पर संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। युवक के गले पर धारदार हथियार से वार के स्पष्ट निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार 21 फरवरी को विकास अपने गांव से सिंहपुरा खुर्द निवासी अपने मित्र दीपक के साथ कार में मदीना गांव जाने की बात कहकर निकला था। रास्ते में भिवानी चुंगी के पास उसे उसके मामा दलबीर (निवासी सुंडाना) ने देखा था। पूछने पर विकास ने मदीना जाने की बात कही थी।

देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। रविवार को विकास के पिता सुरेश ने बहुअकबरपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि विकास उनके दो बेटों में बड़ा था और बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। इसी दौरान उसकी कार भराण गांव के पास लावारिस अवस्था में मिली, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया।

परिजन युवक की तलाश में जुटे थे कि सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मदीना-अजायब मार्ग पर एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही बहुअकबरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल विशेषज्ञ डॉ. सरोज दहिया को भी बुलाया गया और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि गले पर मिले घाव हत्या की ओर संकेत करते हैं। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा युवक के साथ आखिरी बार देखे गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...

3 से 6 जुलाई तक सेक्टर-25 में होगी पहली चंडीगढ़ प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। चंडीगढ़ राइफल एसोसिएशन (सीआरए) की ओर से 3 से 6 जुलाई 2026 तक सेक्टर-25 स्थित शूटिंग रेंज में पहली चंडीगढ़ प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के लिए नेशनल राइफल (एनआर) और डेफ वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी।...

नयागांव की खाली बिल्डिंग में धारदार हथियारों से हमला, 18 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Summer express, मोनिका रावत , मोहाली | मोहाली के नयागांव क्षेत्र में वीरवार देर रात एक खाली पड़ी बिल्डिंग में हुए खूनी हमले में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के खुड्डा अलीशेर निवासी करण के रूप में हुई है। वहीं...

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

Summer express/शिमला,संजू -:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.