Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आईएसईए फेज-III के तहत साइबर सुरक्षा में अग्रणी भूमिका निभा रहा एनआईटी हमीरपुर

हमीरपुर, अरविन्द-:देश में साइबर सुरक्षा को मजबूत करने और डिजिटल साक्षरता बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इनफार्मेशन सिक्योरिटी एजुकेशन एंड अवेयरनेस (ISEA) फेज-III परियोजना में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हमीरपुर सक्रिय और अहम भूमिका निभा रहा है। यह पहल मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के अंतर्गत संचालित की जा रही है, जिसका लक्ष्य शिक्षा, अनुसंधान और जनजागरूकता के माध्यम से देश की डिजिटल सुरक्षा ढांचे को सुदृढ़ करना है।

वर्ष 2024 से इस राष्ट्रीय परियोजना में शामिल एनआईटी हमीरपुर को देश के 50 प्रमुख संस्थानों के साथ 10 अलग-अलग क्लस्टरों में विभाजित किया गया है। इन क्लस्टरों के माध्यम से साइबर क्राइम, इंटरनेट सुरक्षा तंत्र, मोबाइल डिवाइस सुरक्षा और उभरते डिजिटल खतरों पर शोध कार्य किया जा रहा है। संस्थान विशेष रूप से मोबाइल डिवाइस सिक्योरिटी और संबंधित डोमेन पर अनुसंधान कर रहा है।परियोजना का नेतृत्व कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रधान अन्वेषक डॉ. टी. पी. शर्मा कर रहे हैं, जबकि सह-अन्वेषक के रूप में डॉ. नवीन चौहान सहयोग दे रहे हैं। डॉ. शर्मा ने बताया कि पिछले दो वर्षों में संस्थान द्वारा कई कार्यशालाएं, फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, प्रशिक्षण सत्र और जागरूकता शिविर आयोजित किए गए हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार और साइबर खतरों से बचाव के बारे में प्रशिक्षित किया गया है।उन्होंने कहा कि परियोजना का प्रभाव शैक्षणिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। कई छात्रों को साइबर सुरक्षा में शोध के लिए प्रेरित किया गया है, जबकि जूनियर रिसर्च फेलो उभरते साइबर खतरों के समाधान और सिस्टम सुरक्षा को मजबूत करने पर कार्य कर रहे हैं।इसके अलावा, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न समुदायों में आयोजित जागरूकता अभियानों के जरिए महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और नए स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, मोबाइल सुरक्षा जोखिम और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ISEA फेज-III के माध्यम से एनआईटी हमीरपुर देश को सुरक्षित डिजिटल भविष्य की दिशा में सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले हर्ष महाजन

Summer express/शिमला-: भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश की विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और सड़क अवसंरचना से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की।बैठक के दौरान हर्ष महाजन ने प्रदेश के दुर्गम और जनजातीय क्षेत्रों में सड़क संपर्क...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

हाई कोर्ट रीडर भर्ती में इंटरव्यू अंक देने में मनमानी का आरोप, हाई कोर्ट प्रशासन को नोटिस

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में रीडर (लीगल) भर्ती-2025 की चयन प्रक्रिया को चुनौती देते हुए दो अभ्यर्थियों ने याचिका दायर की है। पिंजोर निवासी नीलम व अन्य ने आरोप लगाया है कि विवा वाइस में मनमाने ढंग से अत्यंत कम अंक देकर उन्हें चयन से बाहर कर दिया...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

100% दिव्यांग कर्मचारी को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने इलाज का खर्च, वेतन और सुपरन्यूमैरेरी पद देने के दिए आदेश

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने 100 प्रतिशत स्थायी दिव्यांगता से जूझ रहे हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के एक कर्मचारी को बड़ी राहत देते हुए उसके इलाज पर खर्च हुए 3.95 लाख रुपये का मेडिकल प्रतिपूर्ति भुगतान करने, उसके लिए सुपरन्यूमैरेरी (अतिरिक्त) पद सृजित करने तथा 13 अगस्त 2025 के...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

मृत पंप आपरेटर के भाई को नौकरी देने से हाई कोर्ट का इनकार, कहा अनुकंपा नियुक्ति अधिकार नहीं, पद भी रिक्त नहीं

Summer express, मोनिका रावत,चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने मृत पंप आपरेटर के भाई को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की मांग खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि अनुकंपा नियुक्ति किसी का निहित अधिकार नहीं है। अदालत ने यह भी माना कि जिस पद पर नियुक्ति की मांग की गई थी, वह...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

सेना से मेडिकल आधार पर बाहर किए गए जवान की दिव्यांग पेंशन नहीं रोकी जा सकती: हाई कोर्ट

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़।पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी सैन्यकर्मी को दिव्यांगता के आधार पर मेडिकल रूप से सेवा से बाहर किया गया है तो बाद में उसकी दिव्यांगता 20 प्रतिशत से कम आंके जाने के आधार पर उसकी दिव्यांग पेंशन बंद नहीं की जा सकती। साथ ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.