Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इस गांव की सड़क पक्की न हुई तो ग्रामीण करेंगें पंचायत चुनाव का बहिष्कार

हमीरपुर,अरविन्द-:हमीरपुर जिला के तहत आने वाले बलह धटवालिए गांव के बाशिंदों ने डेढ़ किलोमीटर कच्ची सड़क को पक्का न किए जाने पर पंचायत चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर एकत्र होकर अपनी नाराजगी जताई और प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार तक अपनी मांग पहुंचाई।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों पहले गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क बनाई गई थी, लेकिन आज तक इसे पक्का नहीं किया गया। बरसात के मौसम में यह मार्ग पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे वाहनों की आवाजाही बंद हो जाती है। इसका सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर पड़ता है।गांव के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त गंधर्वा राठौर से मुलाकात कर उनके माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में सड़क को प्राथमिकता के आधार पर पक्का करने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विधायक और पंचायत प्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय महिलाओं ने बताया कि बारिश के दौरान यदि कोई बीमार पड़ जाए तो उसे कंधों पर उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। उन्होंने दावा किया कि समय पर इलाज न मिलने से एक गर्भवती महिला की जान भी जा चुकी है।ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा है कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे आगामी पंचायत चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। उनका कहना है कि बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेना उनके लिए निरर्थक है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डलहौजी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Summer express/चंबा ,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बनीखेत के समीप लाहड़ क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: अंबाला में जागरूकता अभियान, समय पर जांच और बचाव पर दिया जोर

Summer express, अंबाला ,  अंकुर कपूर | विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच कराने...

चरखी दादरी में रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, चरखी दादरी | चरखी दादरी जिले में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे-148बी पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोपेड सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पालड़ी बस अड्डे के समीप उस समय हुआ, जब हरियाणा रोडवेज की बस और मोपेड की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके...

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.