Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में छात्राओं का प्रदर्शन: कन्या विद्यालय को प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड में ही रखने की मांग

हमीरपुर, अरविन्द-:हमीरपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय की छात्राओं और विद्यालय प्रबंधन समिति ने विद्यालय को प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड से हटाकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में शामिल करने तथा किसी अन्य विद्यालय में विलय करने के प्रस्ताव के विरोध में बाजार में रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

ज्ञापन में मांग की गई कि कन्या विद्यालय को प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अधीन ही संचालित रखा जाए और इसे किसी अन्य विद्यालय में सम्मिलित न किया जाए। छात्राओं ने कहा कि वे कई वर्षों से इसी पाठ्यक्रम के अनुसार अध्ययन कर रही हैं, ऐसे में अचानक पाठ्यक्रम परिवर्तन से उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी।एक छात्रा ने कहा कि विद्यालय के अध्यापक अनुभवी और सहयोगी हैं, जिनके मार्गदर्शन में उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो रही है। यदि विद्यालय को केंद्रीय शिक्षा पद्धति में बदला गया तो नए पाठ्यक्रम और परीक्षा प्रणाली के अनुरूप स्वयं को ढालने में कठिनाई आएगी।

विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रधान मंजू शर्मा ने बताया कि पूर्व में प्रशासन की ओर से विद्यालय का विलय न करने का आश्वासन दिया गया था, परंतु बाद में विलय संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि नई शिक्षा व्यवस्था लागू करनी ही है तो दोनों पद्धतियों के विद्यालय अलग-अलग संचालित किए जाएं, ताकि अभिभावकों और छात्राओं को विकल्प मिल सके।उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय के विलय की स्थिति में छात्राओं को दूरस्थ विद्यालय जाना पड़ेगा, जिससे उनकी शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला रेलवे स्टेशन से लापता 8 साल का बच्चा सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से लापता हुआ आठ वर्षीय बच्चा बद्री कुमार आखिरकार सकुशल बरामद कर लिया गया है। बच्चा 2 सितंबर की रात ट्रेन में सवार होने की जल्दबाजी के दौरान परिवार से बिछड़ गया था। परिवार ट्रेन से बिहार पहुंच गया, लेकिन बच्चा उनके साथ नहीं था।...

अंबाला में बेसहारा गोवंश पर लम्पी का खतरा, वंदे मातरम दल ने संभाला मोर्चा

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश में लम्पी बीमारी के मामले सामने आने से चिंता बढ़ गई है। शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कई बीमार पशु खुले में घूमते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इनके उपचार, देखभाल और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था को लेकर प्रशासन...

यमुनानगर में बारिश से जलभराव, कई इलाकों में तीन फीट तक पानी भरने से बढ़ी परेशानी

summer express ,यमुनानगर। सोमवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्य चौक-चौराहों और रिहायशी इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। कई सड़कों पर पानी भरने के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। मटका चौक, कमानी चौक, जगाधरी बस स्टैंड रोड, प्रोफेसर कॉलोनी,...

अंबाला में गणेश उत्सव की धूम, ढोल-नगाड़ों के साथ घरों में विराजे गणपति

summer express ,अंकुर कपूर, अंबाला। गणेश चतुर्थी के साथ ही अंबाला में गणेश उत्सव का उल्लास शुरू हो गया। सोमवार को श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश जी की प्रतिमाएं लेने मूर्तिकारों के पास पहुंचे। विधि-विधान से पूजा करने के बाद प्रतिमाओं को लड्डुओं का भोग लगाया गया और श्रद्धालु उन्हें अपने घरों में स्थापित करने के...

पलवल में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, मौत

summer express,पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान सल्लागढ़ निवासी हेमलता के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.