Facebook-f Youtube X-twitter

पांगी की जड़ी बूटियों का रस,एक नहीं अनेकों बीमारियो का है रामवाण ईलाज

मंडी, धर्मवीर-: चंबा जिला के दुर्गम क्षेत्र पांगी घाटी की पहाड़ियों में पाई जाने वाली प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से तैयार किया गया रस, एक नहीं अनेकों बीमारियों का रामवाण ईलाज है। पांगी निवासी विपिन चंद इस देश दुनिया में इस रस का न सिर्फ प्रचार-प्रसार कर रहे हैं बल्कि इससे लोगों को स्वास्थ्य लाभ भी मिल रहा है। इन दिनों विपिन चंद इसे शिवरात्रि मेले के दौरान आयोजित किए जा रहे सरस मेले में प्रदर्शनी एवं के लिए लाए हैं। 

विपिन चंद ने बताया कि पांगी की पहाड़ियों में 8 से 12 हजार फीट की उंचाई पर कई ऐसी प्राकृतिक जड़ी-बूटियां हैं जो स्वास्थ्यवर्धक हैं। इन्हीं जड़ी-बूटियों का रस बनाया गया जिसे आयुष विभाग ने जांच-पड़ताल के बाद मान्यता दी है। उन्होंने बताया कि इस रस को बनाने की विधि उन्होंने अपने स्वर्गीय दादा बीरबल ठाकुर से सीखी थी जो पांगी के मशहूर वैद हुआ करते थे। इस रस के सेवन से शुगर, बीपी, नसो की ब्लॉकेज, गुर्दे की पथरी, हृदय रोग, बवासीर, पेट के सभी प्रकार के रोग, गैस्टिक, सर्वाइकल, लीवर, दमा, कब्ज, खाना हजम न होना, मोटापा, थायराइड और यूरिक ऐसिड में लाभ मिलता है।

विपिन चंद के इन प्रयासों से पांगी की महिलाओं को भी स्वरोजार मिल रहा है। उनके साथ आई मीना कुमारी ने बताया कि वह पनिहार नाग देवता स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं और पहाड़ों पर जाकर इन प्राकृतिक जड़ी-बूटियों को एकत्रित करने का काम करती हैं। इससे उन्हें हर वर्ष दो लाख तक की आमदनी हो जाती है। बता दें कि मंडी में शिवरात्रि मेले के दौरान हर वर्ष सरकार द्वारा ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 10 दिवसीय सरस मेले का अलग से आयोजन किया जाता है। यह मेला शहर के बीचों बीच स्थित इंदिरा मार्किट की दत पर सजता है। मेले में ग्रामीण स्तर पर ऐसे उत्पाद बनाने वालों को यहां निशुल्क स्टॉल दिए जाते हैं ताकि वे अपने उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री कर सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा:एमएसपी बढ़ोतरी से हिमाचल के किसानों में बढ़ा विश्वास

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती अब धीरे-धीरे किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी ने किसानों का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री  के इस फैसले को ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया...

हमीरपुर अवैध खनन मामला: राजेंद्र राणा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अवैध खनन मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस प्रकरण में स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के परिजनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में सुजानपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हमीरपुर थाना पहुंचकर...

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

फरीदाबाद में अनंगपुर बांध क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, तीन मकान ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद  | फरीदाबाद के अनंगपुर बांध क्षेत्र में पुरातत्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 100 मीटर के दायरे में बने निर्माणों को हटाने के लिए चलाए गए अभियान में तीन पक्के निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.