Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में नीलम मौत प्रकरण पर बवाल, सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हाल ही में हुई महिला नीलम की संदिग्ध मौत को लेकर जनआक्रोश बढ़ता जा रहा है। कोटली क्षेत्र की निवासी नीलम की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए बुधवार को मंडी शहर में अलग-अलग संगठनों ने प्रदर्शन किया और सीबीआई जांच की मांग उठाई।

समाजसेवी राजेश कपूर अपने समर्थकों के साथ स्मार्ट मीटर मुद्दे और नीलम प्रकरण में केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग को लेकर सेरी मंच से रैली निकालते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने शहर भर में मार्च करते हुए नीलम को न्याय दिलाने के नारे लगाए। राजेश कपूर ने पुलिस के उस दावे पर सवाल उठाए, जिसमें कहा गया था कि नीलम ने मजिस्ट्रेट के समक्ष स्वयं को आग लगाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि जो महिला बोलने की स्थिति में नहीं थी, उसका बयान दर्ज किए जाने का दावा संदेह पैदा करता है।

दूसरी ओर समाजसेवी भास्कर ठाकुर और अनुपमा सिंह ने भी अलग से उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि नीलम को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अनुपमा सिंह ने नीलम के बच्चों की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी सरकार द्वारा उठाने की मांग की।

नीलम के भाई रामचंद्र ने दावा किया कि पीजीआई में उपचार के दौरान नीलम ने इशारों में अपने पति पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी कहा कि ससुराल पक्ष का कोई सदस्य अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ। वहीं नीलम के जेठ ने कहा कि उन्हें पहले जहर खाने की सूचना दी गई थी, लेकिन मौके पर पहुंचने पर नीलम जली हुई अवस्था में मिली।

दोनों गुटों के अलग-अलग प्रदर्शनों के दौरान कुछ समय के लिए तीखी बहस भी हुई, जिससे उपायुक्त कार्यालय के बाहर तनावपूर्ण माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की और सीमित संख्या में लोगों को कार्यालय परिसर में प्रवेश की अनुमति दी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.