बेंगलुरु | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से बेंगलुरु गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के तहत उपचार कराने के लिए एक निजी नेचर केयर सेंटर में भर्ती हुए हैं। बताया जा रहा है कि वह करीब एक सप्ताह तक वहां रहकर उपचार लेंगे।
गौरतलब है कि महाशिवरात्रि के दिन मुख्यमंत्री संगरूर दौरे पर थे, जहां उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।
अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मुख्यमंत्री ने मोगा में एक रैली को संबोधित किया था। हालांकि, इसके कुछ समय बाद उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें दोबारा फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। स्वस्थ होने के बाद उन्होंने कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लिया।
बताया जाता है कि हाल ही में उन्होंने जालंधर और फिरोजपुर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। इसके बाद वह आगे के उपचार के लिए बेंगलुरु रवाना हो गए। फिलहाल उनके स्वास्थ्य को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।