Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अवैध हिरासत का मामला: रॉकी मित्तल ने एसपी को सौंपी शिकायत

कैथल। हरियाणा के चर्चित गायक रॉकी मित्तल ने वर्ष 2015 के एक मामले को लेकर कैथल पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मित्तल ने पुलिस अधीक्षक उपासना को लिखित शिकायत देकर दावा किया है कि उन्हें साजिश के तहत 21 दिनों तक अवैध रूप से जेल में रखा गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

रॉकी मित्तल के अनुसार, 2015 में उन पर एक न्यायाधीश की गाड़ी रोकने और हाथापाई करने का आरोप लगाते हुए शहर थाना पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की गैर-जमानती धाराएं जोड़कर उन्हें 21 दिनों के लिए जेल भेज दिया। उस समय आरोप लगाया गया था कि उन्होंने ड्यूटी पर तैनात जज के साथ अभद्र व्यवहार किया।

मित्तल का कहना है कि उनके वकील द्वारा सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में खुलासा हुआ कि जिस दिन की घटना बताई गई, उस दिन संबंधित जज ड्यूटी पर नहीं बल्कि अवकाश पर थे। इसके बाद मामले की सुनवाई के दौरान तत्कालीन एसएचओ शिवकुमार, जो वर्तमान में पूंडरी में तैनात हैं, ने न्यायालय में स्वीकार किया कि प्रारंभिक तौर पर लगाई गई गैर-जमानती धाराएं उचित नहीं थीं और बाद में उन्हें हटा दिया गया।

गायक ने अपनी शिकायत में तत्कालीन डीएसपी दिलीप सिंह, कुलवंत सिंह और संबंधित एसएचओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिन धाराओं के आधार पर उन्हें 21 दिन जेल में रहना पड़ा, उन दिनों का जवाब दिया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि 2015 में कैथल की नई अनाज मंडी में आढ़ती मुनीष मित्तल की हत्या के बाद आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर रॉकी मित्तल ने समर्थकों के साथ जींद रोड पर जाम लगाया था। इसी प्रदर्शन के दौरान जज की गाड़ी रोकने और हाथापाई का मामला सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी।

इस पूरे मामले पर एसपी उपासना का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, संबंधित थाना प्रभारी का कहना है कि प्रारंभिक जांच के आधार पर गैर-जमानती धाराएं लगाई गई थीं, लेकिन बाद में तथ्यों के अनुसार संशोधन किया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में हर घर तिरंगा और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगी प्रदर्शनी, मंत्री गौरव गौतम ने किया शुभारंभ

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। हर घर तिरंगा अभियान, वंदे मातरम और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पलवल जिला सचिवालय परिसर में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदर्शनी का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन...

मंडी में सजा लोकल उत्पादों का बाजार, पांगी की ठांगी से कुल्लू के हथकरघा उत्पादों तक दिखी हिमाचली हुनर की झलक

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी इन दिनों हिमाचल के ग्रामीण हुनर और स्थानीय उत्पादों की खुशबू से महक रही है। ऐतिहासिक सेरी मंच पर नाबार्ड के सौजन्य से पांच दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बुनकरों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण संस्थाओं द्वारा...

पालमपुर में दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक बस, 10 बसों से शुरू हुआ HRTC का नया सफर

Summer express/राहुल चावला, पालमपुर-:पालमपुर में अब यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने पालमपुर में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया है। उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर के लिए पहुंची पहली इलेक्ट्रिक बस को माता चामुंडा मंदिर के लिए रवाना...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में सड़क, सुरंग, शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की...

राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहकर विकास पर ध्यान दें मेयर : देवेंद्र जग्गी

Summer express/राहुल चावला/धर्मशाला। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने नगर निगम धर्मशाला के मेयर पर निशाना साधते हुए उन्हें राजनीतिक गतिविधियों के बजाय शहर के विकास और जनता की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। पत्रकारों से बातचीत में जग्गी ने कहा कि मेयर का पद जनता की सेवा और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.