Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली शराब घोटाला केस: ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाएगी CBI

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने का फैसला किया है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि वह इस मामले में ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में अपील दायर करेगी।

CBI का कहना है कि जांच के दौरान जुटाए गए कई अहम सबूतों और तथ्यों को अदालत के फैसले में पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया। एजेंसी के अनुसार मामले के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को या तो नजरअंदाज किया गया या उन पर उचित तरीके से विचार नहीं किया गया, इसलिए अब उच्च न्यायालय का रुख किया जाएगा।

गौरतलब है कि दिल्ली के राउज एवेन्यू स्थित विशेष अदालत ने आबकारी नीति से जुड़े इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया था। विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) जितेंद्र सिंह ने अपने फैसले में कहा था कि अभियोजन पक्ष के आरोप न्यायिक परीक्षण में टिक नहीं पाए और किसी भी आरोपी के खिलाफ प्रथमदृष्टया मामला साबित नहीं होता।

फैसला सुनाते समय अदालत ने यह भी कहा कि सीबीआई ने साजिश का एक कथानक पेश करने की कोशिश की, लेकिन आपराधिक मामलों में केवल अनुमान या संभावनाओं के आधार पर दोष सिद्ध नहीं किया जा सकता। इसके लिए ठोस और विश्वसनीय साक्ष्य आवश्यक होते हैं।

वहीं, CBI का दावा है कि नई आबकारी नीति के माध्यम से एक बड़ी आपराधिक साजिश रची गई थी, जिसमें कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाया गया और इसके बदले रिश्वत ली गई। एजेंसी अब इस मामले में अपने पक्ष को हाई कोर्ट में मजबूती से रखने की तैयारी कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गन हाउसों में पुलिस ने हथियारों कारतूसों के रिकॉर्ड तक खंगाले

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज महानगर में लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने गन हाउस संचालकों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित गन हाउसों की विशेष जांच की गई।उच्चाधिकारियों और थाना प्रभारियों की अगुवाई...

दोपहर 1:11 बजे कोर्ट उड़ाने की धमकी, कचहरी में मचा हड़कंप

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज जिला कचहरी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर कोर्ट परिसर को बम धमाके से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी उस समय दी गई, जब कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही चल रही थी और बड़ी संख्या...

बिल्डिंग शाखा में बड़ा फेरबदल, एक्शन लेने वाले एटीपी कपिल देव हेडक्वार्टर भेजे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज नगर निगम की बिल्डिंग शाखा में शुक्रवार को बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। बिल्डिंग शाखा में तैनात एटीपी और बिल्डिंग इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा एटीपी कपिल देव को जोन-ए से हटाकर बिल्डिंग ब्रांच हेडक्वार्टर भेजे...

चंडीगढ़ में बंदरों का आतंक; सेक्टर 22-बी में महिला पर हमला, जख्मी

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए गंभीर परेशानी बनती जा रही है। शनिवार को सेक्टर-22बी में एक बंदर ने 34 वर्षीय महिला पर हमला कर उनके पैर पर तीन जगह काट लिया। घायल महिला को उपचार के साथ जरूरी इंजेक्शन लगवाने पड़े।सेक्टर-22बी निवासी सिमरनजोत कौर अपने आठ...

मोहाली एयरपोर्ट के पास नई टाउनशिप बसाने की तैयारी, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगाई रोक

{अजीजपुर में एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन की तैयारी, रिहायशी, कॉमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल साइटें विकसित होंगीसमर न्यूज | मोहाली चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक अब नई टाउनशिप विकसित होने जा रही है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने मोहाली एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन टाउनशिप की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए गांव अजीजपुर की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.