Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल के रामनगर में युवक की चाकू से हत्या, पुरानी रंजिश बनी वजह

राकेश कुमार शर्मा, करनाल | हरियाणा के करनाल जिले के रामनगर इलाके में पुरानी रंजिश के चलते 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार हमलावरों ने घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी अंकुश अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और बिना किसी बहस के उस पर चाकू से कई वार कर दिए। हमला इतना अचानक और तेज था कि अंकुश को संभलने का मौका भी नहीं मिला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

परिजनों ने तुरंत घायल अंकुश को उपचार के लिए करनाल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।

मृतक के भाई रोहित और अन्य परिजनों का आरोप है कि आरोपियों के साथ अंकुश का पहले भी विवाद हो चुका था। उस समय दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था, लेकिन पुरानी रंजिश खत्म नहीं हुई और उसी के चलते आरोपियों ने यह हमला किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी महावीर ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस को घटना से जुड़ा एक वीडियो भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही कानून के कटघरे में लाया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.