Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार में आयकर जांच तेज: डॉ. उमेश कालड़ा के लॉकर सील, ECHS फाइलें जांच के घेरे में

हिसार। सर्वेश अस्पताल के संचालक डॉ. उमेश कालड़ा, उनके बिजनेस पार्टनर के ठिकानों और संबंधित अस्पतालों पर आयकर विभाग की कार्रवाई चौथे दिन भी जारी रही। विभागीय टीम लगातार दस्तावेजों की जांच कर रही है और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

जांच के दौरान आयकर अधिकारियों ने ईसीएचएस (एक्स-सर्विसमैन कॉन्ट्रिब्यूटरी हेल्थ स्कीम) से संबंधित फाइलों की भी पड़ताल शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में इन फाइलों में अनियमितताओं और संभावित फर्जीवाड़े की आशंका जताई जा रही है। इसी कारण मेडिकल क्लेम से जुड़े दस्तावेजों और मरीजों की फाइलों की बारीकी से जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान कई बैंक लॉकरों की जानकारी सामने आई है। इन लॉकरों को जांच के मद्देनजर सील कर दिया गया है, ताकि बिना आयकर विभाग की अनुमति के इन्हें खोला न जा सके।

टीम ने अस्पताल के एचआर, फाइनेंस और हेल्थ इंश्योरेंस से जुड़े कर्मचारियों से भी पूछताछ की। खातों और दस्तावेजों का मिलान कर वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग का सर्वे बुधवार सुबह करीब छह बजे शुरू हुआ था। रोहतक से करीब 120 अधिकारियों और कर्मचारियों की आठ टीमें सुबह हिसार पहुंचीं और डॉ. कालड़ा के आवास, सर्वेश अस्पताल, सर्वोदय अस्पताल और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ जांच शुरू की गई। यह कार्रवाई लगातार 72 घंटे से अधिक समय से जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...

मेडिकल कॉलेज से एक्स-रे फिल्में ले जाते तीन बाहरी लोग पकड़े, जांच पर उठे सवाल

summer express ,गोहाना। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर से एक्स-रे फिल्मों के बंडल कार में रखकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल भवन के पीछे तीन बाहरी व्यक्तियों को सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे फिल्मों का बंडल कार में रखते हुए पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने कार से...

कुरुक्षेत्र में फिर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, ठेकेदारों ने काम पर लेने से किया इनकार

summer express , कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों द्वारा हड़ताल पर गए पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने से इनकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह छह बजे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.