Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला छावनी में विकास की बड़ी छलांग, 1000 एकड़ में बसेंगे 7 नए सेक्टर

अंबाला I अंबाला छावनी को महानगर के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने सात नए सेक्टरों के विकास की प्रक्रिया शुरू होने की घोषणा की है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा लगभग एक हजार एकड़ भूमि पर इन सेक्टरों को विकसित किया जाएगा, जिससे शहर का विस्तार रिंग रोड तक होगा और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

मंत्री विज ने कहा कि इस परियोजना से अंबाला छावनी में रिहायशी सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा और व्यावसायिक व औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शहरी विकास को नई रफ्तार देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इन क्षेत्रों में होगा विकास

घसीटपुर, बुहावा, शाहपुर, ब्राह्मण माजरा, करधान, सरसेहड़ी, चंदपुरा, मच्छौंडा, उगाड़ा, दुखेड़ी, सलारहेड़ी, रांवला, मंगलई और सम्भालखां सहित आसपास के क्षेत्रों में सेक्टर 27, 28, 36, 40, 40-ए, 41-ए और 42 विकसित किए जाएंगे। प्रस्तावित सेक्टरों में रिहायशी क्षेत्र, ओपन स्पेस, कॉमर्शियल जोन, ट्रांसपोर्ट व कम्युनिकेशन तथा इंडस्ट्रियल प्लॉट शामिल होंगे।

ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाते हुए सरकार ने ‘ई-भूमि’ पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए हैं। भूमि स्वामी 30 अप्रैल 2026 तक स्वेच्छा से अपनी जमीन बेचने के लिए आवेदन कर सकते हैं। मंत्री ने आश्वस्त किया कि भू-स्वामियों को उनकी जमीन का उचित मूल्य दिया जाएगा और वे विकास प्रक्रिया के सहभागी बनेंगे।

मंत्री विज के अनुसार, रिंग रोड निर्माण को ध्यान में रखते हुए पहले ही नए सेक्टर विकसित करने की योजना तैयार की गई थी। सर्वेक्षण और अधिकारियों के साथ बैठकों के बाद इसे अंतिम रूप दिया गया। सात नए सेक्टरों के विकसित होने से अंबाला छावनी के विस्तार और आधुनिकीकरण को नई दिशा मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.