Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना की नंदिनी ठाकुर ने UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2025 में देशभर में किया टॉप

ऊना, राकेश-:ऊना की प्रतिभाशाली बेटी नंदिनी ठाकुर ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2025 में जियोफिजिसिस्ट ग्रुप ‘ए’ श्रेणी में अखिल भारतीय प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले और प्रदेश में गर्व और उत्साह की लहर है।

घोषित परिणामों के अनुसार नंदिनी ठाकुर (रोल नंबर 3590161) ने लिखित परीक्षा में 587 अंक और पर्सनैलिटी टेस्ट में 140 अंक हासिल किए। कुल 727 अंकों के साथ उन्होंने देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया। यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर समर्पण का परिणाम है।नंदिनी एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता संजय ठाकुर किसान हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। नंदिनी बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं और उनका लक्ष्य स्पष्ट था।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के त्याग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को दिया। उनका मानना है कि आत्मविश्वास और सतत मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।नंदिनी ठाकुर की यह उपलब्धि न केवल ऊना बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और लगन से साधारण पृष्ठभूमि के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल कर सकते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...

अंबाला बार एसोसिएशन की भूख हड़ताल, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम का विरोध

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के विरोध में अंबाला जिला बार एसोसिएशन ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ बार एसोसिएशन ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को जिला बार के छह अधिवक्ता सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे और नई व्यवस्था को वापस लेने की...

लुधियाना ई-ऑक्शन घोटाला: डीसी ने बनाई जांच कमेटी, रिकॉर्ड किया तलब

Summer express, लुधियाना। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) की सेल ब्रांच में ई-ऑक्शन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खुलासे के बाद जिला प्रशासन और ट्रस्ट प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त (डीसी) हिमांशु जैन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं, एलआईटी चेयरमैन तरसेम भिंडर ने सेल...

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.