Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नियमों के मुताबिक चलेगा नगर निगम, गुंडागर्दी नहीं होगी बर्दाश्त: मेयर

शिमला, संजू: शिमला नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान और भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के बीच विवाद गहराता जा रहा है।बीजेपी ने मेयर पर अपने पार्षद बिट्टू कुमार के साथ बदसलूकी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। इस पूरे मामले पर अब मेयर सुरेंद्र चौहान ने कड़ा रुख अपनाते हुए जवाब दिया है।

 मेयर सुरेंद्र चौहान ने स्पष्ट कहा कि नगर निगम सदन के भीतर किसी भी तरह की अभद्रता या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्षद बिट्टू कुमार के खिलाफ जो कार्रवाई की गई है, वह पूरी तरह नियमों और कानून के तहत की गई है। मेयर ने कहा कि नगर निगम कानून के अनुसार संचालित हो रहा है और आगे भी उसी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।इससे पहले शिमला में बीजेपी पार्षदों ने मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके पद पर बने रहने पर सवाल उठाए। इस पर मेयर ने कहा कि उनका पद पर बने रहना विपक्ष तय नहीं कर सकता। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सरकार द्वारा विधानसभा से विधेयक पारित कर राज्यपाल को भेजा गया है, वहीं नगर निगम की ओर से भी एक प्रस्ताव राज्यपाल को प्रेषित किया गया है।मेयर ने दोहराया कि विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन यह मर्यादित और संवैधानिक दायरे में होना चाहिए। किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी या अव्यवस्था को सख्ती से रोका जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.