Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र में विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों की ठगी, आरोपियों पर केस दर्ज

कुरुक्षेत्र  |  हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में विदेश में पढ़ाई के नाम पर बुआ-भतीजी से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शाहाबाद के गांव खरींडवा निवासी कंवरजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बेटी और बहन की बेटी को अमेरिका (यूएसए) में उच्च शिक्षा के लिए भेजना चाहता था। इसी दौरान उसे जानकारी मिली कि जगाधरी (यमुनानगर) निवासी दीपक सैनी विदेश भेजने का काम करता है। उसने दीपक से संपर्क किया, जिसके बाद दोनों लड़कियों के दस्तावेज लेकर फाइल अंकित लालड को सौंप दी गई।

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने अमेरिका भेजने के लिए 40 लाख रुपये की मांग की, लेकिन सौदा 32 लाख रुपये में तय हुआ। इसके बाद फीस जमा कराने के नाम पर 10 लाख रुपये एडवांस के तौर पर अंकित के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। कुछ समय बाद अमेरिका का वीजा रद्द हो गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने यूके भेजने का विकल्प दिया और पहले जमा कराए गए 10 लाख रुपये एडजस्ट करने का भरोसा दिलाया।

आरोप है कि यूके के लिए पहले 13-13 लाख रुपये प्रति छात्रा मांगे गए, जिसे बाद में बढ़ाकर 16-16 लाख कर दिया गया। एक साल की फीस जमा कराने का आश्वासन दिया गया, लेकिन केवल छह माह की फीस ही जमा कराई गई। वीजा प्रक्रिया पूरी होने पर आरोपियों ने 20-20 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी।

कंवरजीत सिंह का कहना है कि बेटियों की पढ़ाई शुरू होने वाली थी और सभी दस्तावेज आरोपियों के पास होने के कारण वह मजबूर हो गया। उसने कुल 40 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। छह माह बाद विश्वविद्यालय की ओर से शेष फीस जमा कराने का नोटिस मिला, तब उसे खुद 12 लाख रुपये और जमा कराने पड़े।

जब शिकायतकर्ता ने अपने 24 लाख रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने केवल चार लाख रुपये लौटाए और शेष 20 लाख रुपये जल्द देने का आश्वासन दिया। बार-बार मांगने के बावजूद रकम वापस नहीं की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

कुरुक्षेत्र पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएचडीसीसीआई व एलएंडटी-सुफिन ने बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम का किया आयोजन

Summer express, बठिंडा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एलएंडटी-सुफिन और बठिंडा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से बठिंडा में ‘बठिंडा बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम 2026-एक्सप्लोरिंग बठिंडा ऐज ए सोर्सिंग डेस्टिनेशन’ का आयोजन किया। फोरम में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान चर्चा की गई कि...

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Summer express, गुरुग्राम। पंजाबी बिरादरी महासभा तथा कल्याणी अस्पताल, गुरुग्राम के सौजन्य से रविवार को श्री कृष्ण मंदिर चार-आठ मरला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन पूर्व प्रधान 4-8 मरला सनातन धर्म मंदिर स्वर्गीय श्री घनश्याम दास कुमार की पुण्य स्मृति में किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नेता तिलक राज...

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे 17 संपीड़ित बायोगैस प्लांट: जल्द ही छह और खुलेंगे, 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गोबर, कचरे और फसल अवशेषों से ईंधन बनाने की नीति पर आगे बढ़ चली है। जल्द ही नई संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) नीति लागू करने की तैयारी है, जिसमें सीबीजी प्लांट लगाने के लिए लीज पर पंचायत...

विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी, 13 को मंत्रिमंडल बैठक में लगेगी मुहर

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 13 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसमें मानसूत्र की तिथि पर मुहर लगेगी। पिछली कैबिनेट बैठक में अटके चार प्रस्तावाें पर भी अगली बैठक में चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा विधानसभा...
Summer Express - हरियाणा सरकार ने बढ़ाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन : दिव्यांग-एसिड पीड़ितों को बड़ा लाभ

महिलाओं और बुजुर्गों सहित कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में आज आएगा पैसा

Summer express ,मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा में महिलाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में आज सोमवार को पेंशन, मानदेय और सहायता राशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह दस बजे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु, लाडो लक्ष्मी, हर घर-हर गृहिणी और आवास योजना के लाभार्थियों के लिए अगली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.