Facebook-f Youtube X-twitter

होली पर हरियाणा प्रशासन अलर्ट, मिलावटी रंग-मिठाइयों पर सख्त निगरानी

पंचकूला | होली पर्व के मद्देनजर हरियाणा में जिला प्रशासन ने बाजारों में मिलावटी रंगों और अस्वास्थ्यकर मिठाइयों की बिक्री रोकने के लिए कड़ा रुख अपनाया है। पंचकूला के उपायुक्त सतपाल शर्मा ने संबंधित विभागों को विशेष अभियान चलाकर सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि त्योहार के दौरान लोगों के स्वास्थ्य से कोई खिलवाड़ न हो।

उपायुक्त ने फूड सेफ्टी विभाग, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले की सभी मिठाई की दुकानों, रंग बेचने वाले प्रतिष्ठानों और अस्थायी स्टॉलों की नियमित जांच की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बाजार में किसी भी प्रकार का मिलावटी रंग, नकली या खराब गुणवत्ता की खाद्य सामग्री बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होनी चाहिए।

प्रशासन ने अधिकारियों को बाजारों से खाद्य पदार्थों और रंगों के सैंपल लेने तथा संदिग्ध सामग्री की तुरंत लैब जांच कराने के निर्देश दिए हैं। यदि कोई दुकानदार मिलावटी या हानिकारक सामान बेचते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पंचकूला और कालका के एसडीएम को भी अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। भीड़भाड़ वाले बाजारों और अस्थायी दुकानों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि त्योहार की आड़ में नियमों का उल्लंघन न हो सके।

उपायुक्त ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे केवल अधिकृत और विश्वसनीय दुकानों से ही खरीदारी करें तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

होलिका दहन के अवसर पर उन्होंने जिलावासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक पर्व है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि होली को शांति, आपसी सम्मान और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं आनंदपूर्वक मनाएं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में अपराधियों का उत्पात,इलाके में डर का माहौल

फरीदाबाद, समर न्यूज ब्यूरो -: फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में अपराधियों ने दो अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग कर लोगों में भय फैलाया। पहली घटना में स्थानीय भाजपा नेता और रियल एस्टेट कारोबारी विनोद भाटी के कार्यालय को निशाना बनाया गया, जबकि दूसरी में शहर के एक शराब के ठेके पर गोलीबारी की गई। जानकारी के...

अस्पतालों की तर्ज पर कार्य करें न्यायपालिकाएं, उपचार के रूप में दी जाएं सेवाएं

मंडी, धर्मवीर -: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस सूर्यकांत ने न्यायपालिका के संचालकों से आहवान किया है कि वे न्याय व्यवस्था और प्रणाली में अस्पताल की तरह सेवाएं दें। जिस तरह से अस्पताल में एक बीमार व्यक्ति को उपचार देकर ठीक किया जाता है, ठीक उसी तरह न्याय के मंदिर में आने वाले व्यक्ति को...

आईजीएमसी में गैस संकट से मरीजों और तीमारदारों के लिए खाने-पीने की परेशानी

शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल, आईजीएमसी शिमला में गैस संकट के कारण कैंटीन पूरी तरह ठप हो गई है। अस्पताल में रसोई गैस (LPG) सिलेंडरों की अनुपलब्धता के चलते मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए भोजन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इससे अस्पताल में एक तरह की खाने-पीने की आपातस्थिति...

मनोहर लाल खट्टर का बड़ा बयान — “संजय भाटिया की जीत सुनिश्चित,गैस किल्लत सिर्फ विपक्ष की राजनीति”

करनाल, 15 मार्च — केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में राज्यसभा चुनाव, गैस आपूर्ति और आगामी चुनावों को लेकर कई महत्वपूर्ण बयान दिए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार संजय भाटिया की जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया और गैस किल्लत को विपक्ष की राजनीति करार दिया। राज्यसभा चुनाव...

बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती ने ऊना कार्यालय में कार्यकर्ताओं को पार्टी विचारधारा से करवाया अवगत

ऊना, राकेश-: ऊना के बीजेपी कार्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी का अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया। इस अवसर पर बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती ने भाग लिया और कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और कार्यप्रणाली से अवगत कराया। सत्ती ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रदेशभर में पार्टी का यह अभ्यास वर्ग चल रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.