Facebook-f Youtube X-twitter

खाड़ी संकट के बीच फंसे भारतीयों की निकासी की तैयारी, इंडिगो चलाएगी 10 विशेष उड़ानें

नई दिल्ली | पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच केंद्र सरकार खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाने की तैयारियों में जुट गई है। सरकार संबंधित देशों में स्थित भारतीय दूतावासों के साथ लगातार संपर्क में है और प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि क्षेत्र में बदलते हवाई हालात पर करीबी नजर रखी जा रही है। एयरलाइन कंपनी इंडिगो 3 मार्च को सऊदी अरब के जेद्दा से भारत के विभिन्न शहरों के लिए 10 विशेष राहत उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है। ये उड़ानें आवश्यक अनुमतियों और हवाई क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर निर्भर होंगी।

सूत्रों के अनुसार जेद्दा से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए विशेष उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है। इंडिगो जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के साथ समन्वय कर यात्रियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने में जुटी है।

रविवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) की बैठक में खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा पर चर्चा की गई। समिति ने संबंधित मंत्रालयों और एजेंसियों को प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि भारतीयों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कदम भी उठाए जाएंगे।

महाराष्ट्र सहित कई राज्यों ने भी खाड़ी में फंसे अपने नागरिकों की मदद के लिए पहल तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण सैकड़ों भारतीय विभिन्न खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं। दुबई और अबू धाबी में भी कई भारतीय पर्यटक और जनप्रतिनिधि रुके हुए हैं।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर व्यापक असर पड़ा है। सोमवार को भारतीय एयरलाइनों ने 300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दीं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे प्रमुख हवाई अड्डों से आने-जाने वाली कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इंडिगो, एयर इंडिया समूह, स्पाइसजेट और अकासा एयर सहित विभिन्न एयरलाइनों ने बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द की हैं।

सरकार ने भरोसा दिलाया है कि हालात सामान्य होते ही फंसे भारतीयों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित वापस लाया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में अपराधियों का उत्पात,इलाके में डर का माहौल

फरीदाबाद, समर न्यूज ब्यूरो -: फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में अपराधियों ने दो अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग कर लोगों में भय फैलाया। पहली घटना में स्थानीय भाजपा नेता और रियल एस्टेट कारोबारी विनोद भाटी के कार्यालय को निशाना बनाया गया, जबकि दूसरी में शहर के एक शराब के ठेके पर गोलीबारी की गई। जानकारी के...

अस्पतालों की तर्ज पर कार्य करें न्यायपालिकाएं, उपचार के रूप में दी जाएं सेवाएं

मंडी, धर्मवीर -: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस सूर्यकांत ने न्यायपालिका के संचालकों से आहवान किया है कि वे न्याय व्यवस्था और प्रणाली में अस्पताल की तरह सेवाएं दें। जिस तरह से अस्पताल में एक बीमार व्यक्ति को उपचार देकर ठीक किया जाता है, ठीक उसी तरह न्याय के मंदिर में आने वाले व्यक्ति को...

आईजीएमसी में गैस संकट से मरीजों और तीमारदारों के लिए खाने-पीने की परेशानी

शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल, आईजीएमसी शिमला में गैस संकट के कारण कैंटीन पूरी तरह ठप हो गई है। अस्पताल में रसोई गैस (LPG) सिलेंडरों की अनुपलब्धता के चलते मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए भोजन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इससे अस्पताल में एक तरह की खाने-पीने की आपातस्थिति...

मनोहर लाल खट्टर का बड़ा बयान — “संजय भाटिया की जीत सुनिश्चित,गैस किल्लत सिर्फ विपक्ष की राजनीति”

करनाल, 15 मार्च — केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में राज्यसभा चुनाव, गैस आपूर्ति और आगामी चुनावों को लेकर कई महत्वपूर्ण बयान दिए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार संजय भाटिया की जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया और गैस किल्लत को विपक्ष की राजनीति करार दिया। राज्यसभा चुनाव...

बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती ने ऊना कार्यालय में कार्यकर्ताओं को पार्टी विचारधारा से करवाया अवगत

ऊना, राकेश-: ऊना के बीजेपी कार्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी का अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया। इस अवसर पर बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती ने भाग लिया और कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और कार्यप्रणाली से अवगत कराया। सत्ती ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रदेशभर में पार्टी का यह अभ्यास वर्ग चल रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.