Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी, 13 को मंत्रिमंडल बैठक में लगेगी मुहर

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 13 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसमें मानसूत्र की तिथि पर मुहर लगेगी। पिछली कैबिनेट बैठक में अटके चार प्रस्तावाें पर भी अगली बैठक में चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा विधानसभा में पारित किए जाने वाले विधेयकों के प्रारूप को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।

इससे पहले 28 जुलाई को मंत्रिमंडल की बैठक हुई थी, जिसमें रखे गए 26 प्रस्तावों में से 22 को मंजूरी मिल गई थी। बैठक में जो चार प्रस्ताव टालने पड़े, उनमें शामिल एजेंडा नंबर-17 अंबाला कैंट की फ्री-होल्ड पालिसी से जुड़ा था। तब मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने पालिसी से जुड़े प्रस्ताव को पास कराने की कोशिश की, लेकिन बिजली, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज के विरोध के चलते यह प्रस्ताव अगली बैठक के लिए टालना पड़ा। विज ने पालिसी के जिन बिंदुओं पर आपत्ति दर्ज कराई हैं, उन्हें दुरुस्त करते हुए प्रस्ताव को फिर से कैबिनेट के समक्ष रखा जा सकता है।

वीरवार को दोपहर बाद तीन बजे हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल स्थित मुख्य कमेटी रूम में होने वाली कैबिनेट बैठक के लिए हालांकि अभी प्रस्तावों को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को समाप्त हो जाएगा। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र अगस्त के अंतिम या फिर सितंबर के पहले सप्ताह में बुलाने की तैयारी है। मानसून सत्र में आधा दर्जन से अधिक विधेयक पारित कराए जाने हैं। इनमें प्रशासनिक सुधार, विभागीय नियमों में संशोधन और जनहित से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं। संबंधित विभागों के मंत्री संशोधित विधेयकों का ड्राफ्ट कैबिनेट के समक्ष रखेंगे, जिससे इन्हें अंतिम रूप दिया जा सके। इसके अलावा कई नीतिगत निर्णय भी इस बैठक में लिए जाएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे 17 संपीड़ित बायोगैस प्लांट: जल्द ही छह और खुलेंगे, 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गोबर, कचरे और फसल अवशेषों से ईंधन बनाने की नीति पर आगे बढ़ चली है। जल्द ही नई संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) नीति लागू करने की तैयारी है, जिसमें सीबीजी प्लांट लगाने के लिए लीज पर पंचायत...

विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी, 13 को मंत्रिमंडल बैठक में लगेगी मुहर

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 13 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसमें मानसूत्र की तिथि पर मुहर लगेगी। पिछली कैबिनेट बैठक में अटके चार प्रस्तावाें पर भी अगली बैठक में चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा विधानसभा...
Summer Express - हरियाणा सरकार ने बढ़ाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन : दिव्यांग-एसिड पीड़ितों को बड़ा लाभ

महिलाओं और बुजुर्गों सहित कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में आज आएगा पैसा

Summer express ,मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा में महिलाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में आज सोमवार को पेंशन, मानदेय और सहायता राशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह दस बजे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु, लाडो लक्ष्मी, हर घर-हर गृहिणी और आवास योजना के लाभार्थियों के लिए अगली...

नाहरी की बेटी मुस्कान ने अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

Summer express, सोनीपत। जॉर्जिया के बटुमी शहर में आयोजित बटुमी इंटरनेशनल ओपन वुशू चैंपियनशिप-2026 में नाहरी गांव की बेटी मुस्कान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतने पर मुस्कान ने देश, हरियाणा और अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उसकी इस उपलब्धि से गांव में...

साहा में कांवड़ शिविर के पास कांवड़िये की संदिग्ध हालात में मौत

Summer express, साहा। साहा स्टेडियम के पास लगाए गए कांवड़ शिविर के नजदीक रविवार सुबह एक कांवड़िये की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद साहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंबाला कैंट स्थित नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.