Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कूड़े की चिंगारी बनी जंगल की आफत:छतरी क्षेत्र में भीषण आग, मकान और गोशाला राख

मंडी, धर्मवीर-:छतरी (मंडी)। उपतहसील छतरी के मुख्य बाजार से सटे जंगल में मंगलवार देर शाम भीषण आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नाले में पड़े कूड़े में लगाई गई आग की चिंगारी हवा और सूखी घास के कारण जंगल तक पहुंच गई।

आग तेजी से सड़क पार कर जंगल की ओर फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन क्षेत्र ढांक (खड़ी पहाड़ी) होने के कारण हालात काबू से बाहर होते जा रहे हैं। दुर्गम स्थान पर आग पहुंचने से अग्निशमन दल के लिए मौके तक पहुंचना बेहद कठिन हो गया है।

आग की चपेट में आकर दुर्गा देवी पुत्री जालम सिंह का एक कमरे का मकान और स्लेटपोश गोशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई। राहत की बात यह रही कि गोशाला में उस समय कोई पशु मौजूद नहीं था और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

स्थानीय निवासी बृज लाल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग में स्टाफ की भारी कमी है। ठैंसर, चौंरा, लस्सी और सेरी मानगढ़ की चार वन बीट का जिम्मा एक ही वन रक्षक के पास है, जिससे समय पर प्रभावी कार्रवाई कर पाना मुश्किल हो रहा है।

चौंरा बीट के वन रक्षक नोवल ठाकुर के अनुसार आग मलकीयती भूमि से होते हुए जंगल में प्रवेश कर गई और देर शाम तक लस्सी गांव के समीप जंगल क्षेत्र तक पहुंच गई। करसोग वन मंडल के अधिकारियों को स्थिति की सूचना दे दी गई है।नायब तहसीलदार महेश शर्मा ने नुकसान की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। एसडीएम थुनाग संजीत शर्मा ने कहा कि वन विभाग और प्रशासन की टीमें स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पुरानी पेंशन और पदोन्नति की मांग को लेकर पूर्व अर्द्धसैनिकों का हल्ला बोल, 12 से 18 नवंबर तक दिल्ली में करेंगे भूख हड़ताल

शिमला, संजू -:देश की सीमाओं की सुरक्षा से लेकर आंतरिक सुरक्षा तक अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व अर्द्धसैनिकों ने अब अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुरानी पेंशन की बहाली, समयबद्ध पदोन्नति, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और पुनर्वास समेत कई लंबित मांगों को लेकर अर्द्धसैनिक संगठनों ने आंदोलन का ऐलान...

हिमाचल में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जयराम ठाकुर का हमला, बोले- भाजपा सत्ता में आई तो बहाल होंगे बंद संस्थान

60 महिला मंडलों के भाजपा में शामिल होने का दावा Summer express/शिमला/रामपुर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नोगली में आयोजित पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह और कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार...

ट्रंप की चेतावनी: डेमोक्रेट्स जीते तो अमेरिका में आ सकती है 1929 जैसी आर्थिक मंदी

Summer express, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मध्यावधि चुनावों को अपनी सरकार के लिए अहम परीक्षा बताते हुए चेतावनी दी है कि यदि डेमोक्रेटिक पार्टी जीतती है, तो अमेरिका को 1929 जैसी गंभीर आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ सकता है। मिसिसिपी में आयोजित एक चुनावी रैली में उन्होंने रिपब्लिकन मतदाताओं से पार्टी...

पंजाब में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, नौ जिलों में बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य में बारिश की संभावना नहीं है और किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। दिन के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि रात के तापमान में गिरावट के कारण...

तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, बीमारी का बहाना बनाकर सुरक्षाकर्मियों पर किया हमला

Summer express, चेन्नई। तमिलनाडु के थेनी जिले में स्थित थेक्कम्पट्टी जेल से सोमवार देर रात 17 कैदी सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर फरार हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कैदियों ने बीमारी का बहाना बनाकर जेल कर्मचारियों को अपने पास बुलाया और फिर अचानक उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने फरार कैदियों की तलाश में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.