Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यूजीसी नियमों के विरोध में हमीरपुर के गांधी चौक पर सवर्ण समाज का प्रदर्शन,सरकार को चेतावनी

हमीरपुर, अरविन्द-:केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए यूजीसी से जुड़े नियमों के विरोध में शनिवार को हमीरपुर के गांधी चौक पर सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और सरकार से इन नियमों पर पुनर्विचार करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान “जय ज्वाला माता” के जयघोष से पूरा गांधी चौक गूंज उठा।

प्रदर्शन में क्षत्रिय, ब्राह्मण, बनिया तथा सामान्य वर्ग से जुड़े कई संगठन एक मंच पर दिखाई दिए। संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सामान्य वर्ग के लोगों की चिंताओं को भी सरकार को गंभीरता से सुनना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ फैसले ऐसे लिए जा रहे हैं जिनसे सामान्य वर्ग के लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।आयोजकों ने कहा कि लंबे समय से सामान्य वर्ग के संगठनों के माध्यम से विभिन्न मुद्दों को उठाया जा रहा है। उनका कहना था कि सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर नीतियां बनाई जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी कानून या नियम के दुरुपयोग की संभावना को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रावधान होना जरूरी है।

प्रदर्शन के दौरान कई मांगें भी उठाई गईं। वक्ताओं ने कहा कि अन्य वर्गों की तरह सामान्य वर्ग के लिए भी आयोग का गठन किया जाना चाहिए, ताकि उनकी समस्याओं और मुद्दों पर संस्थागत स्तर पर विचार हो सके। इसके साथ ही उन्होंने आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक आधार को अधिक महत्व देने की मांग की।प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और समान अवसर सुनिश्चित किए जाने चाहिए। उनका कहना था कि सरकारी दस्तावेजों में जाति उल्लेख की व्यवस्था पर भी पुनर्विचार किया जाना चाहिए, ताकि समाज में समानता की भावना को बढ़ावा मिल सके।आयोजकों के अनुसार, यूजीसी से जुड़े नए नियमों को लेकर सामान्य वर्ग के छात्रों और संगठनों में कुछ चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं। उनका कहना है कि इन नियमों में झूठी शिकायतों से बचाव के लिए स्पष्ट प्रावधान होने चाहिए तथा समितियों में सभी वर्गों का संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान राजपूत महासभा हिमाचल प्रदेश के महासचिव जोगिंद्र ठाकुर ने कहा कि इस रैली के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस विषय पर संयुक्त संसदीय समिति का गठन किया है और उम्मीद है कि सांसद इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि आगे की रणनीति सरकार के रुख को देखते हुए तय की जाएगी।

सामान्य वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि गांधी चौक पर आयोजित यह प्रदर्शन यूजीसी से जुड़े नियमों के विरोध में किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधीश के माध्यम से भेजा जाएगा। इसमें मांग की जाएगी कि यूजीसी से संबंधित प्रावधानों पर पुनर्विचार किया जाए।उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस विषय पर कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जा सकता है। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और अंत में प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया शुरू की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रोहतक में तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर, महिला गाड़ी के नीचे फंसी

Summer express, रोहतक I हरियाणा के रोहतक में अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वरना कार ने सैर के लिए जा रही मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में बेटी उछलकर सड़क किनारे जा गिरी, जबकि उसकी मां कार के नीचे फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को...

करनाल में जमीन विवाद में घायल रिटायर्ड क्लर्क की मौत, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग पर अड़ा परिवार

Summer express, करनाल I हरियाणा के करनाल जिले के रिंडल गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए हमले में घायल बीएसएनएल के सेवानिवृत्त क्लर्क रामेश्वर (65) की मौत के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। रामेश्वर की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमॉर्टम हाउस से शव लेने से इनकार कर दिया है। परिवार आरोपियों...

देवभूमि पार्टी के प्रदर्शन पर FIR का इंतजार, जांच का हवाला दे रही शिमला पुलिस

शिमला, संजू -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सड़क जाम करने के मामले में शिमला पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। प्रदर्शन के बाद अब तक मामले में FIR दर्ज नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर चर्चा तेज हो गई है। वहीं, पुलिस फिलहाल मामले...

कांगड़ा में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 17.50 ग्राम हेरोइन और एक लाख रुपये बरामद

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: जिला कांगड़ा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। धर्मशाला में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17.50 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा और एक लाख रुपये की नकदी बरामद की है।वहीं, नशा तस्करी से जुड़े लोगों...

चंडीगढ़ एयरपोर्ट के विंटर शेड्यूल में संजौली (शिमला) और मंडी के लिए हेलीकाप्टर सेवाओं पर फोकस

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, चंडीगढ़ के विंटर शेड्यूल 2026-27 में हिमाचल प्रदेश के संजौली (शिमला) और मंडी के लिए हेलीकाप्टर सेवाओं का भी प्रावधान किया गया है। नए शेड्यूल में पवन हंस और हेरिटेज एविएशन की सेवाओं के तहत इन दोनों गंतव्यों के लिए उड़ानों के समय और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.