Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में पहली बार आईपीएल की तर्ज पर वॉलीबॉल लीग, मई–जून में होगा आयोजन

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश में वॉलीबॉल को नई पहचान देने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर आईपीएल की तर्ज पर वॉलीबॉल लीग आयोजित करने की तैयारी शुरू हो गई है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश राज्य वॉलीबॉल एसोसिएशन के महासचिव मदन राणा ने ऊना में आयोजित बैठक के दौरान दी।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी मई–जून माह में प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल लीग का आयोजन किया जाएगा। इस लीग के माध्यम से प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा। खिलाड़ियों का चयन पूरी तरह उनकी प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि वॉलीबॉल गतिविधियों को सुव्यवस्थित करने के लिए एसोसिएशन अपना ऑनलाइन पोर्टल तैयार करेगी। इस पोर्टल पर खिलाड़ियों, रेफरी और कोच का पंजीकरण किया जाएगा, जिससे खेल गतिविधियों को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा सके।लीग के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन करने का भी निर्णय लिया गया है। इनमें तकनीकी समिति, अनुशासन समिति, यौन उत्पीड़न निवारण समिति, चैंपियनशिप मैनेजमेंट समिति और टैलेंट हंट समिति शामिल होंगी। ये समितियां प्रतियोगिताओं के संचालन और खिलाड़ियों के चयन में अहम भूमिका निभाएंगी।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि भविष्य में स्थानीय, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले वॉलीबॉल टूर्नामेंट के लिए संबंधित प्रबंधन समितियों को वॉलीबॉल एसोसिएशन से पूर्व अनुमति लेनी होगी और प्रतियोगिताएं निर्धारित नियमों के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।इस दौरान हिमाचल प्रदेश स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन के नए झंडे और लोगो का भी लोकार्पण किया गया। साथ ही संगठन में नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां भी की गईं। नवीन शर्मा को संघ का प्रवक्ता और नवीन ठाकुर को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचकूला में 34 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग को देख तस्कर फरार

Summer express , पंचकूला | जिले के पिंजौर क्षेत्र में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गांव खोलमोला के पास आर-71 सी-9 जंगल में वन विभाग की टीम को देखकर कथित लकड़ी तस्करों का गिरोह अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग की जांच में जंगल से 34 खैर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़...

रिहायशी कॉलोनियों में अब खुल सकेंगे नर्सिंग होम, सेक्टर में अधिकतम चार साइट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा की लाइसेंस प्राप्त रिहायशी कॉलोनियों में अब नर्सिंग होम खोलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने मौजूदा नीति को संशोधित करते हुए प्रदेशभर की लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों के रिहायशी प्लॉटों पर नर्सिंग होम स्थापित करने की अनुमति दे दी है। हालांकि यह सुविधा सभी के लिए...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

कांग्रेस ने घोषणाओं की टाफियां बांटीं, मोदी ने व्यवस्था बदलकर सीधे पहुंचाया लाभ

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राजनीति दुकानदारी की तरह है, लोगों को घोषणाओं की टाफियां बांटो और सत्ता हासिल करो। जब यह पार्टियां सत्ता में आ जाती हैं तो घोषणाओं को भूल जाती हैं और फिर चुनाव के...

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी आटो चालक को 20 साल की कठोर कैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला। फास्ट ट्रैक स्पेशल पॉक्सो कोर्ट, पंचकूला ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी संजय कुमार (53) को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे छह माह का अतिरिक्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.