Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गांव से इकलौता पोस्ट ऑफिस शिफ्ट न करने के लिए, महिलाओं ने डाक विभाग को खून से लिखा प्रार्थना पत्र

मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिला के बल्ह उपमंडल के तहत आने वाले उप-डाकघर गुरकोठा को दूसरी जगह शिफट करने पर भड़के ग्रामीणों का विरोध करीब पिछले 10 दिनों से जारी है। पिछले दिनों प्रधान कार्यालय मंडी में डाक विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करने के बाद भी ग्रामीणों की समस्या का हल नहीं हुआ तो अब महिला मंडल गुरकोठा ने अधीक्षक डाकघर मंडी को खून से लिखा प्रत्र भेजकर अपना रोष जताया है। 

महिला मंडल की ओर से भेजे गए इस पत्र में कहा गया है कि गुरकोठा उप-डाकघर का स्थानांतरण अनुचित है और इसे तुरंत प्रभाव से रोका जाना चाहिए। पत्र में आगे जिक्र किया गया है उप-डाकघर को यहां से किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के लिए स्थानीय पंचायत से किसी भी प्रकार की अनुमति तक नहीं ली गई है। इसके अलावा शिफ्ट करने का विरोध करने पर ग्रामीणों की कहीं पर भी कोई सुनवाई हो रही है। महिला मंडल का कहना है कि बिना पंचायत की सहमति के इस तरह का फैसला लेना नियमों के खिलाफ है। डाक विभाग की बेरूखी के चलते उन्हें अब मजबूरी में खून से पत्र लिखकर डाक विभाग के अधिकारियों को प्रेषित करना पड़ रहा है, ताकि डाक विभाग ग्रामीणों के इस उप-डाकघर का महत्व समझ सके। 

पिछले 9 दिनों से बंद पड़ा है पोस्ट ऑफिस: 

महिला मंडल की प्रधान रेखा राणा ने बताया कि पोस्ट ऑफिस पिछले 9 दिनों से बंद पड़ा है, जिससे लोगों के जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। महिला मंडल और स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उप-डाकघर गुरकोठा का स्थानांतरण तुरंत प्रभाव से रोका जाए और पहले की तरह यहीं सेवाएं जारी रखी जाएं। उन्होंने साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उधर, बीते रोज एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने भी आज धरने पर बैठे लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुन डाक विभाग के बड़े अधिकारियों से बात की। एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया का कहना है कि इस संबध में वे प्रतिनिधिमंडल के साथ उपायुक्त मंडी से जल्द मुलाकात करेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.