Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दौड़ लगाकर मंडी में महिलाओं ने दिया फिट रहने का संदेश

मंडी, धर्मवीर -: मंडी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारत सरकार के खेल मंत्रायल के अस्मिता लीग व मेरे युवा भारत कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने दौड़ लगाकर फिट रहने का संदेश दिया। द्रंग के पधर में नेहरू युवा केंद्र मंडी के द्वारा आयोजित शॉर्ट रन प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं ने यह संदेश दिया।

इस कार्यक्रम में समाजसेवी व प्रोफेसर अनुपमा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस मौके पर जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र भारती मोंगरा बताया कि प्रतियोगिता के तहत 100ए 200 और 400 मीटर शोर्ट रन का आयोजन किया गया।   प्रतियोगिता को तीन वर्गाें में बांटा गया था जिसमें युवतियों और महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को खेलो से जोड़कर उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना रहा। वहीं इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने आज समाज निर्माण में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को केवल महिला दिवस मनाने तक सीमित नहीं रखना चाहिए। बल्कि वर्ष के प्रत्येक दिन महिलाओं के सम्मान, अधिकार और समान भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने युवाओं को भी समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ट्रंप की चेतावनी: डेमोक्रेट्स जीते तो अमेरिका में आ सकती है 1929 जैसी आर्थिक मंदी

Summer express, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मध्यावधि चुनावों को अपनी सरकार के लिए अहम परीक्षा बताते हुए चेतावनी दी है कि यदि डेमोक्रेटिक पार्टी जीतती है, तो अमेरिका को 1929 जैसी गंभीर आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ सकता है। मिसिसिपी में आयोजित एक चुनावी रैली में उन्होंने रिपब्लिकन मतदाताओं से पार्टी...

पंजाब में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, नौ जिलों में बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य में बारिश की संभावना नहीं है और किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। दिन के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि रात के तापमान में गिरावट के कारण...

तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, बीमारी का बहाना बनाकर सुरक्षाकर्मियों पर किया हमला

Summer express, चेन्नई। तमिलनाडु के थेनी जिले में स्थित थेक्कम्पट्टी जेल से सोमवार देर रात 17 कैदी सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर फरार हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कैदियों ने बीमारी का बहाना बनाकर जेल कर्मचारियों को अपने पास बुलाया और फिर अचानक उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने फरार कैदियों की तलाश में...

कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा का चुनाव आयोग पर हमला,बोले—लोकतंत्र में वोट का अधिकार सर्वोपरि

हिमाचल की विकास परियोजनाओं को लेकर भी उठाए सवाल Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा ने धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने मतदाता सूचियों से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम...

धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता,खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बढ़ाई पुरस्कार राशि

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा, ओलंपिक-पैरालंपिक पदक विजेताओं को 5 करोड़ तक की पुरस्कार राशि Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने खेलों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.