Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम सैनी को जान से मारने की धमकी, गुरुग्राम स्कूलों और ट्रेनों को उड़ाने का दावा

Summer Express, गुरुग्राम | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। मंगलवार सुबह गुरुग्राम के कई प्रतिष्ठित स्कूलों को भेजे गए एक धमकी भरे ईमेल में मुख्यमंत्री को निशाना बनाने के साथ-साथ स्कूलों और ट्रेनों में बम धमाके करने का दावा किया गया है।

जानकारी के अनुसार यह ईमेल मंगलवार सुबह करीब 7:13 बजे भेजा गया। इसमें खुद को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ से जुड़ा बताने वाले व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को सीधी चेतावनी दी है। संदेश में कहा गया है कि यदि हरियाणा विधानसभा में खालिस्तान से जुड़े प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया गया या पंजाब के साथ जुड़ने का विरोध जारी रहा तो मुख्यमंत्री को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

ईमेल में देश के शीर्ष नेताओं के खिलाफ भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है और हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का बदला लेने की बात कही गई है।

धमकी भरे संदेश में यह भी दावा किया गया है कि दोपहर 1:11 बजे गुरुग्राम के स्कूलों में और 3:11 बजे ट्रेनों में सिलसिलेवार बम धमाके किए जाएंगे। यह ईमेल शहर के कुछ प्रमुख स्कूलों, जिनमें डीएवी स्कूल सेक्टर-14, सेक्टर-49 और डीएवी पीपीएसजी शामिल हैं, को भेजा गया है। ईमेल में “हरियाणा है खालिस्तान” और “अपने बच्चे बचाओ” जैसे भड़काऊ संदेश भी लिखे गए हैं।

सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं। संबंधित स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, जबकि रेलवे स्टेशनों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

ईमेल भेजने वाले के रूप में ‘इंजीनियर गुरनाख सिंह’ और ‘डॉ. गुरनिरवैर सिंह’ नाम सामने आए हैं। पुलिस की साइबर सेल ईमेल के आईपी एड्रेस को ट्रैक कर भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध या लावारिस वस्तु की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

तेलंगाना की निलंबित तहसीलदार पर एसीबी का शिकंजा, छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Summer express,हैदराबाद l तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के बड़े नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार जांच के दायरे में आईं शमीरपेट की निलंबित तहसीलदार टी. सुचरिता के ठिकानों पर हुई छापेमारी में करोड़ों रुपये की संपत्ति, नकदी,...

जालंधर कैंट में लापता युवक का शव कंपोस्टिंग ग्राउंड से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express , जालंधर कैंट | जालंधर कैंट क्षेत्र में कुछ दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव कैंटोनमेंट बोर्ड के कंपोस्टिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर के नीचे से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहल्ला नंबर 15 निवासी युवक के रूप में हुई है, जो पेशे से...

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.