Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

काला आंब में दिनदहाड़े सात माह के मासूम का अपहरण, परिवार में हड़कंप

Summer Express,पानीपत। पानीपत के ऐतिहासिक काला आंब क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले एक परिवार के सात माह के मासूम हिमांशु का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। घटना में दो नकाबपोश बदमाश पल्सर बाइक पर आए और मासूम को उसकी सात वर्षीय बहन आशियाना की गोद से जबरन छीनकर फरार हो गए।

परिवार मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला है और फिलहाल काला आंब क्षेत्र में झुग्गियों में रहकर मेहनत-मजदूरी कर गुजार कर रहा है। घटना के समय बच्चे के माता-पिता पास ही एक शादी समारोह में ढोलकी बजाने गए हुए थे।

आशियाना के अनुसार, दो युवक पल्सर बाइक पर पहुंचे। उन्होंने पहले मासूम को कुरकुरे का लालच देकर अपने हवाले करने की कोशिश की। जब बच्ची ने मना कर दिया तो आरोपियो ने जबरन बच्चे को छीन लिया और तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाते हुए फरार हो गए। घटना के बाद माता-पिता रो-रोकर बुरी तरह हताश हो गए।

परिवार ने पुलिस से मासूम की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है और कहा कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत रंजिश नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी शुरू कर दी। शहर के एंट्री और एग्जिट पाइंट्स पर सघन चेकिंग की जा रही है।

इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर संदिग्ध पल्सर बाइक और आरोपियों की पहचान करने का काम शुरू कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस ने कहा कि अपहरण की इस घटना में संज्ञान लेकर तुरंत कार्रवाई की जा रही है और मासूम के सुरक्षित वापस लौटने के प्रयास जारी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.