Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भरमाड़ स्कूल के छात्र तनुज कुमार ने एनएमएमएस परीक्षा में लहराया परचम, जिला कांगड़ा में आठवां स्थान

समरएक्सप्रेस/कांगड़ा, राहुल-:ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ के आठवीं कक्षा के छात्र तनुज कुमार ने एनएमएमएस (नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला कांगड़ा में आठवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस सफलता के साथ अब तनुज कुमार को आगे की पढ़ाई के लिए प्रति वर्ष ₹12,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी शिक्षा को आर्थिक सहयोग मिलेगा। यह उपलब्धि साबित करती है कि मेहनत, लगन और मजबूत इरादों के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।विद्यालय की प्रधानाचार्य  अनामिका चौधरी ने छात्र तनुज कुमार को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने तनुज के पिता राकेश कुमार और माता सुषमा देवी को भी शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता छात्र की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।उन्होंने कहा कि तनुज की यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है और इससे अन्य बच्चों को भी मेहनत कर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। विद्यालय के सभी शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने भी तनुज को शुभकामनाएं दीं।

तनुज के पिता राकेश कुमार ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी पल्लक ने वर्ष 2022–23 में इसी विद्यालय से प्रदेश स्तर पर कला संकाय में टॉप टेन स्थान प्राप्त किया था। अब उनके बेटे तनुज ने भी एनएमएमएस छात्रवृत्ति परीक्षा पास कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों को लेकर लोगों की अलग-अलग धारणाएं हो सकती हैं, लेकिन सही मार्गदर्शन, मेहनत और अभिभावकों के सहयोग से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों बच्चों ने बिना किसी निजी ट्यूशन के अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे 17 संपीड़ित बायोगैस प्लांट: जल्द ही छह और खुलेंगे, 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गोबर, कचरे और फसल अवशेषों से ईंधन बनाने की नीति पर आगे बढ़ चली है। जल्द ही नई संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) नीति लागू करने की तैयारी है, जिसमें सीबीजी प्लांट लगाने के लिए लीज पर पंचायत...

विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी, 13 को मंत्रिमंडल बैठक में लगेगी मुहर

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 13 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसमें मानसूत्र की तिथि पर मुहर लगेगी। पिछली कैबिनेट बैठक में अटके चार प्रस्तावाें पर भी अगली बैठक में चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा विधानसभा...
Summer Express - हरियाणा सरकार ने बढ़ाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन : दिव्यांग-एसिड पीड़ितों को बड़ा लाभ

महिलाओं और बुजुर्गों सहित कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में आज आएगा पैसा

Summer express ,मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा में महिलाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में आज सोमवार को पेंशन, मानदेय और सहायता राशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह दस बजे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु, लाडो लक्ष्मी, हर घर-हर गृहिणी और आवास योजना के लाभार्थियों के लिए अगली...

नाहरी की बेटी मुस्कान ने अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

Summer express, सोनीपत। जॉर्जिया के बटुमी शहर में आयोजित बटुमी इंटरनेशनल ओपन वुशू चैंपियनशिप-2026 में नाहरी गांव की बेटी मुस्कान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतने पर मुस्कान ने देश, हरियाणा और अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उसकी इस उपलब्धि से गांव में...

साहा में कांवड़ शिविर के पास कांवड़िये की संदिग्ध हालात में मौत

Summer express, साहा। साहा स्टेडियम के पास लगाए गए कांवड़ शिविर के नजदीक रविवार सुबह एक कांवड़िये की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद साहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंबाला कैंट स्थित नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.