Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राज्यसभा चुनाव में भाजपा दूसरी सीट के लिए निर्दलीय प्रत्याशी सतीश नांदल को देगी समर्थन : गौरव गौतम

Summer Express, पलवल  | खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने पलवल अनाजमंडी एवं सब्जी मंडी में डस्टबीन वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर मंडी के आढ़तियों को डस्टबीन वितरित किए साथ ही मंडी के आढ़तियों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। डस्टबीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन मार्किट कमेटी पलवल द्वारा किया गया।

इस दौरान गौरव गौतम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने में यह सराहनीय पहल है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पलवल शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। साथ ही पलवल जिले का चहुंमुखी विकास कराना हमारी प्राथमिकता है। उसी को मद्देनजर रखते हुए मॉडल सड़को का निर्माण कार्य चल रहा है जल्द ही 100 करोड़ रुपए की लागत से पलवल की सभी सड़कों को बनाया जाएगा।

राज्यसभा चुनाव को लेकर खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने निर्दलीय प्रत्याशी सतीश नांदल की उम्मीदवारी पर कहा कि उन्हें निर्दलीय विधायकों ने उम्मीदवार बनाया है और भाजपा भी उन्हें समर्थन देगी। वहीं अमेरिका द्वारा तेल को लेकर रूस से एक महीने की परमिशन वाले बयान पर कहा कि भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली उभरता हुआ देश है जो बहुत जल्द विश्व में सबसे शक्तिशाली होगा। गैस की किल्लत को लेकर गौरव गौतम ने कहा कि कई जगह युद्ध चला हुआ है पूरे विश्व में अफरा तफरी का माहौल है लेकिन भारत में सभी चीजें पर्याप्त मात्रा में हैं।

वहीं इस अवसर पर मार्किट कमेटी पलवल के चेयरमैन पंकज विरमानी ने कहा कि मंडी की सफाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए डस्टबीन वितरित किए गए है ताकि मंडी में आने जाने वालों को गंदगी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि गेहूं की फसलों की आवक से पहले मंडी में मौजूद समस्याओं का भी समाधान किया जा रहा है ताकि किसानों को किसी तरह की कोई समस्या न आए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...

माली की नौकरी, केमिस्ट्री पढ़ाने का जुनून; 36 छात्रों का भविष्य संवार रहे तरुण

summer express,यमुनानगर। व्यासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में माली के पद पर तैनात तरुण इंदौरा इन दिनों अपने काम के साथ-साथ 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को केमिस्ट्री भी पढ़ा रहे हैं। स्कूल में विषय अध्यापक की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तरुण ने शिक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी...

फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, हिमाचल में धर्मशाला, हमीरपुर और ऊना में प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों ने निकाली रैली, सरकार से लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग मांगें नहीं मानी तो सितंबर में दोबारा हड़ताल, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी Summer express हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना। बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला। हमीरपुर,...

हरियाणा से दिल्ली सफर होगा आसान: फरीदाबाद हाईवे की कारपेटिंग तेज, जल्द पूरा होगा काम

summer express , फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क की नई कारपेटिंग का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। गदपुरी टोल बैरियर से सराय ख्वाजा टोल बैरियर तक चल रहा यह काम अब मध्य चरण में पहुंच गया है।...

नाहर सिंह कॉलोनी में भीषण आग, फ्रिज-वॉशिंग मशीन के गोदाम समेत सात मकान चपेट में

summer express , फरीदाबाद । नाहर सिंह कॉलोनी में देर रात फ्रिज और वॉशिंग मशीन के गोदामों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास स्थित करीब सात मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.