Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में एसबीआई लॉकर तोड़ने के मामले में बैंक मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार , भेजा जेल

Summer Express, फरीदाबाद  | फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) शाखा में लॉकर तोड़ने के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बैंक मैनेजर समेत चार लोगों को हिरासत में लिया और उनसे काफी देर तक पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत में पेशकर जेल में भेज दिया गया है.  गिरफ्तार आरोपियों में तत्कालीन बैंक मैनेजर प्रीति कटारिया, ए.के. सिंह, भावना नरवाल और विक्रेता नीरज शर्मा शामिल हैं। सूचना के अनुसार, विक्रेता नीरज शर्मा ने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था।

एसबीआई बैंक के पीड़ित ग्राहक सी ए डी सी गर्ग और उनके मित्र सतीश मित्तल ने बताया की फरीदाबाद के सेक्टर 15 की एसबीआई ब्रांच के बैंक में वर्ष 2014 से उनका लॉकर था जिसमे (  इस लॉकर में लगभग एक किलो सोना और लगभग तीन किलो चांदी के आभूषण रखे थे। ) और जब उन्होंने तीस जनवरी 2026 को बैंक आकर देखा तो पाया की उनका लॉकर तोड़कर किसी अन्य को अलॉट कर दिया गया था और उसके बाद उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दी थी और मामले में जांच शुरू हो गयी थी जिसमे ताज़ा जानकारी सामने आयी है की चार लोगो को गिरफ्तार किया गया है जिनमे प्रीती कटारिया जो उस समय की प्रबंधक थी और उनकी नीचे काम करने वाली भावना नाम की कर्मचारी और पूर्व मैनेजर अशोक सिंह व नीरज शर्मा जिसने उनका लॉकर तोड़ा था उनको गिरफ्तार किया गया है। 

उन्होंने बताया की इस मामले में ई ओ डबल यू के साथ मिलकर क्राइम ब्रांच की टीम गहनता से जांच में लगी हुई है।   उन्होंने बताया की चारों आरोपियों की गिरफ्तारी नौ तारिख को हुई थी और आज पेशी होने के बाद माननीय न्यायालय ने चारों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और उन्हें कानून पर पूरा विश्वास है।  वहीँ उन्होंने कहा की उन्हें केवल इस बात का मलाल है की इन चारो आरोपियों की गिरफ्तारी होने में चालीस दिन लग गए जबकि बैंक की अपनी इंटरनल रिपोर्ट में तीन लोगो की गलती मानी थी लेकिन अभी भी उन्हें उम्मीद है की उन्हें न्याय मिलेगा वहीँ रिकवरी पर उन्होंने कहा की आरोपियों को बिलकुल पता होगा की उनके परिवार की ज्वेलरी कहाँ गयी होगी अगर पुलिस अच्छे से पूछताछ करेगी तो आरोपी सच बोलेंगे और बताएँगे उनका सामान कहाँ गया। 

वहीँ जब इस मामले में चारों की गिरफ्तारी होने के बाद फरीदाबाद के पुलिस प्रवक्ता यशपाल से फोन पर बात की गयी तो उन्होंने छुट्टी पर होने की बात कही वहीँ इस मामले में ऑफिशियल वर्जन देने से साफ़ इंकार कर दिया और कहा इस मामले में ऊपर उनके अफसरों ने इस मामले में मिडिया में बयान देने से मना किया है.

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...

माली की नौकरी, केमिस्ट्री पढ़ाने का जुनून; 36 छात्रों का भविष्य संवार रहे तरुण

summer express,यमुनानगर। व्यासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में माली के पद पर तैनात तरुण इंदौरा इन दिनों अपने काम के साथ-साथ 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को केमिस्ट्री भी पढ़ा रहे हैं। स्कूल में विषय अध्यापक की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तरुण ने शिक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी...

फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, हिमाचल में धर्मशाला, हमीरपुर और ऊना में प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों ने निकाली रैली, सरकार से लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग मांगें नहीं मानी तो सितंबर में दोबारा हड़ताल, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी Summer express हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना। बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला। हमीरपुर,...

हरियाणा से दिल्ली सफर होगा आसान: फरीदाबाद हाईवे की कारपेटिंग तेज, जल्द पूरा होगा काम

summer express , फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क की नई कारपेटिंग का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। गदपुरी टोल बैरियर से सराय ख्वाजा टोल बैरियर तक चल रहा यह काम अब मध्य चरण में पहुंच गया है।...

नाहर सिंह कॉलोनी में भीषण आग, फ्रिज-वॉशिंग मशीन के गोदाम समेत सात मकान चपेट में

summer express , फरीदाबाद । नाहर सिंह कॉलोनी में देर रात फ्रिज और वॉशिंग मशीन के गोदामों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास स्थित करीब सात मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.