Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली के मटियाला में भीषण आग, झुग्गी बस्ती और कबाड़ गोदाम जलकर खाक

Summer Express, नई दिल्ली |  राजधानी दिल्ली के मटियाला गांव स्थित मछली बाजार के पास बुधवार देर रात झुग्गी बस्ती और कबाड़ के गोदामों में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसमान में घने धुएं का गुबार छा गया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार आग लगने की सूचना रात करीब 11 बजकर 54 मिनट पर मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक आग तेजी से फैलते हुए करीब चार एकड़ क्षेत्र में फैल गई थी। आग पर काबू पाने के लिए 23 दमकल गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 3 बजकर 45 मिनट पर आग पर नियंत्रण पा लिया।

हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। आग बुझाने के बाद भी दमकल विभाग की ओर से कूलिंग ऑपरेशन जारी रखा गया है, ताकि दोबारा आग भड़कने की संभावना न रहे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...

नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो घायल

summer express,सोनीपत। नंदू गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए...

नूंह में चार पनीर डेरियों पर छापा, 7500 किलो मिलावटी पनीर बरामद

summer express , नूंह। मिलावटी पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के बड़े शहरों में सप्लाई किए जाने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पुन्हाना क्षेत्र में चार पनीर डेरियों पर छापेमारी कर करीब 7500 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही...

हरियाणा में फिर बढ़ेगी मानसून की सक्रियता, 11 जिलों में बारिश का अलर्ट

summer express , हिसार। हरियाणा में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, 14 सितंबर को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में...

घरौंडा में युवक की रॉड से हत्या: सिर पर किए नौ वार, आरोपी हिरासत में

summer express , करनाल। घरौंडा में शुक्रवार सुबह एक युवक की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। युवक उस समय दुकान पर सफाई कर रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे आरोपी ने उसके सिर पर रॉड से लगातार नौ वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.