Facebook-f Youtube X-twitter

ईरानी मिसाइल खतरे के बीच सऊदी तेल लेकर मुंबई सुरक्षित पहुंचा टैंकर

Summer Express, नई दिल्ली |  मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया एक बड़ा टैंकर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया है। लाइबेरियाई ध्वज वाला ‘शेनलॉन्ग’ सुएजमैक्स टैंकर 1,35,335 मीट्रिक टन से अधिक कच्चा तेल लेकर बुधवार को मुंबई पहुंचा। संघर्ष की स्थिति के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर भारत पहुंचने वाला यह पहला बड़ा क्रूड टैंकर माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार यह जहाज सऊदी अरब के रास तनूरा बंदरगाह से 1 मार्च को रवाना हुआ था और 8 मार्च को संवेदनशील होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते हुए भारत की ओर बढ़ा। विवादित क्षेत्र से सुरक्षित निकलने के लिए जहाज ने कुछ समय के लिए अपना ट्रैकिंग सिस्टम भी बंद कर दिया था। जहाज का नेतृत्व भारतीय कैप्टन सुक्षांत सिंह संधू कर रहे थे, जिनकी सूझबूझ से टैंकर सुरक्षित मुंबई पहुंच सका।

मुंबई पोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के अनुसार टैंकर दोपहर करीब एक बजे बंदरगाह पहुंचा और जवाहर द्वीप पर उसकी बर्थिंग की प्रक्रिया पूरी की गई। जहाज में मौजूद 1,35,335 मीट्रिक टन कच्चे तेल की अनलोडिंग शुरू कर दी गई है, जिसे पूरा होने में लगभग 36 घंटे लगेंगे। इसके बाद इस तेल को मुंबई के माहुल क्षेत्र स्थित रिफाइनरी में भेजा जाएगा, जहां इसे प्रोसेस कर पेट्रोल, डीजल और एलपीजी जैसे उत्पाद तैयार किए जाएंगे।

मध्य पूर्व में जारी तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में हमलों की आशंका के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में इस टैंकर के सुरक्षित पहुंचने से भारत में तेल और एलपीजी आपूर्ति को लेकर बनी चिंताओं में कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

बताया गया है कि जहाज पर भारतीय, पाकिस्तानी और फिलीपींस के कुल 29 क्रू सदस्य मौजूद थे। हालांकि होर्मुज क्षेत्र में खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है, इसलिए आने वाले दिनों में अन्य जहाजों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आईआईटी मंडी का मार्स रोवर तैयार, चयन हुआ तो भारत की अंतरिक्ष आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान

मंडी, धर्मवीर-:भारतीय पोद्यौगिकी संस्थान यानी आईआईटी मंडी द्वारा निर्मित प्रोटोटाइप रोबोटिक हैंड चार सालों बाद एक बार फिर मार्स रोवर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। संस्थान ने पिछली गलतियों से सबक लेते हुए इसे और आधुनिक व प्रभावशाली बनाने पर बल दिया है। यदि इस बार की प्रतियोगिता में...

फरीदाबाद में रिहायशी इलाके में तेंदुआ दिखने से दहशत, वन विभाग अलर्ट

Summer express,फरीदाबाद | अनंगपुर गांव के रिहायशी क्षेत्र में  देर रात तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में दहशत फैल गई। अचानक हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन्य जीव एवं प्राणी विभाग को दी है। विभाग की टीम अब क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों...

शिकोहपुर जमीन सौदा: वाड्रा-हुड्डा समेत 9 को कोर्ट समन

Summer express,नई दिल्ली |  हरियाणा के गुरुग्राम स्थित शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अहम कार्रवाई की है। विशेष न्यायाधीश सुशांत चांगोत्रा ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत...

पानीपत में सिलेंडर ब्लास्ट से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, कमरे में लगी भीषण आग

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत शहर के भारत नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गैस सिलेंडर में हुए जोरदार विस्फोट ने एक व्यक्ति की जान ले ली। धमाका इतना भीषण था कि पूरा इलाका दहल उठा और आसपास के घरों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कमरे के अंदर मौजूद 60...

अंबाला में वाहन पंजीकरण घोटाले का पर्दाफाश, 200 से ज्यादा फर्जी रजिस्ट्रेशन उजागर

Summer express,अंबाला | अंबाला छावनी स्थित उप-मंडलाधिकारी कार्यालय में वाहन पंजीकरण से जुड़े एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में सामने आया कि बाहरी राज्यों, विशेषकर दक्षिण भारत से आने वाले वाहनों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हरियाणा में पंजीकृत किया जा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.