Facebook-f Youtube X-twitter

अस्पतालों में डॉक्टरों और संसाधनों की कमी दूर हो,तभी नई तकनीकों का लाभ: डॉ. जनकराज

समर एक्सप्रेस /शिमला -:भरमौर से विधायक डॉ. जनकराज ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के कई सरकारी अस्पतालों में अभी भी डॉक्टरों की कमी, जरूरी मशीनों का अभाव और दवाइयों की सीमित उपलब्धता जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं के मूलभूत ढांचे को मजबूत करना सबसे जरूरी है।

डॉ. जनकराज ने कहा कि दूरदराज़ क्षेत्रों के मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं न मिलने के कारण निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। उनका मानना है कि पहले सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए और आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए जाने चाहिए।उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों में सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही दवाइयों की नियमित आपूर्ति और स्वास्थ्य कर्मचारियों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर इलाज मिल सके।डॉ. जनकराज ने कहा कि जब स्वास्थ्य ढांचा मजबूत होगा और अस्पतालों में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध होंगे, तभी नई चिकित्सा तकनीकों का लाभ आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंच पाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.