Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एलपीजी गैस सिलेंडर आपूर्ति पर बोले हिमाचल के मुख्य सचिव प्रदेश में स्थित आउट ऑफ कंट्रोल नहीं

शिमला, संजू -:ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादों और प्राकृतिक गैस के व्यापार पर असर पड़ रहा है। इसका प्रभाव धीरे-धीरे भारत में भी महसूस किया जा रहा है। ऐसे हालात के बीच हिमाचल प्रदेश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर राज्य सरकार सतर्क है। प्रदेश के मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने कहा है कि सरकार लगातार स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है और फिलहाल राज्य में गैस आपूर्ति की स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के उपायुक्तों, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और तेल कंपनियों को नियमित रूप से स्थिति की जानकारी साझा करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर लगातार मॉनिटरिंग कर रही है ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि सभी जिला प्रशासन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और तेल कंपनियों से लगातार अपडेट लिया जा रहा है। साथ ही केंद्र सरकार भी इस मामले को गंभीरता से ले रही है और पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से पूरे देश में आपूर्ति व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ बैठक कर मौजूदा हालात पर चर्चा की थी। इस दौरान राज्यों को निर्देश दिए गए कि गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता को लेकर नियमित रिपोर्ट दी जाए। संजय गुप्ता ने बताया कि गैस आपूर्ति का मुख्य प्रबंधन केंद्र सरकार के अधीन है और केंद्र ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में उपलब्ध कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों को होटल और फूड इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य और केंद्र सरकार मिलकर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी संभावित कमी को समय रहते दूर किया जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.