Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला की न्यूट्रिशन फैक्टरी में आयकर टीम पर हमला, पथराव और मारपीट

अंबाला। साहा क्षेत्र स्थित एक न्यूट्रिशन फैक्टरी में सर्वे करने पहुंची आयकर विभाग की टीम पर कर्मचारियों द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फैक्टरी कर्मियों की भीड़ ने टीम की गाड़ियों पर पथराव किया और एक ड्राइवर के साथ मारपीट कर उसके कपड़े तक फाड़ दिए। पुलिस ने इस मामले में सरकारी कार्य में बाधा और हिंसा से जुड़ी विभिन्न धाराओं के तहत साहा थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार करनाल आयकर विभाग की अधिकारी कविता बतरा के नेतृत्व में टीम ‘न्यूट्रीवेल लेबोरेटरीज एब्सोल्यूट न्यूट्रिशन प्राइवेट लिमिटेड’ में सर्वे के लिए पहुंची थी। फैक्टरी के डायरेक्टर राहुल डावर भी मौके पर मौजूद थे। इसी दौरान अचानक फैक्टरी परिसर में आग लगने की सूचना मिली। सुरक्षा के मद्देनजर आयकर टीम फैक्टरी से बाहर निकलकर सड़क के दूसरी ओर खड़ी हो गई और फायर ब्रिगेड का इंतजार करने लगी।

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ कर्मचारियों ने, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, आयकर टीम को घेरकर हमला कर दिया। जब टीम के सदस्य अपनी सुरक्षा के लिए गाड़ियों में बैठने लगे तो कुछ लोगों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की और वाहनों पर पत्थर बरसाए।

हमले के दौरान टीम की अर्टिगा कार पर जमकर पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। इस घटना में ड्राइवर जगदीप घायल हो गया। उपद्रवियों ने एक अन्य हुंडई वर्ना कार के हैंडल भी तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए।

हमले के दौरान मची अफरातफरी में आयकर टीम को मौके से निकलकर अपनी जान बचानी पड़ी। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ फाइलें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमले में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांगड़ा में सर्पदंश से मौतों पर लगेगा ब्रेक, PHC स्तर तक पहुंचा एंटी-स्नेक वेनम

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:कांगड़ा जिले में सर्पदंश से होने वाली मौतों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी मुहिम तेज कर दी है। विभाग का फोकस अब सिर्फ लोगों को जागरूक करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाने पर भी जोर...

अमेरिका में महिला की हत्या :करनाल के युवक की भी मौत, पीछा करने का आरोप

summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैक्रामेंटो काउंटी में हुई गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात के तार हरियाणा के करनाल जिले से जुड़ गए हैं। हाउ एवेन्यू और नॉर्थरोप एवेन्यू के पास पनेरा ब्रेड के पार्किंग क्षेत्र में 38 वर्षीय शालिनी ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार,...

हिसार में पूर्व सरपंच की रॉड से हत्या, बेटे पर लगा वारदात का आरोप

summer express , हिसार। जिले के गांव खारिया के पूर्व सरपंच 65 वर्षीय हवा सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। उनका शव घर के पास मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। मामले में उनके बेटे बबलू पर हत्या...
Summer Express - Auto Draft

बेरला जमीन विवाद में बुजुर्ग की मौत, आरोपी विशाल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

summer express , बाढ़डा। गांव बेरला में वर्ष 2022 में जमीन विवाद के दौरान हुई मारपीट में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में आरोपी विशाल के खिलाफ अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर 21 सितंबर को अदालत में पेश करने...

सीएम नायब सैनी के दौरे से पहले कांग्रेस नेता नजरबंद, पुलिस अलर्ट

summer express ,गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गुरुग्राम दौरे से पहले पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। इसी दौरान कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर नजरबंद किए जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस और इंटेलिजेंस टीमों ने उन्हें घर से बाहर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.