Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राहुल गांधी के हरियाणा दौरे से पहले कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार, 20 जिलों की कार्यकारिणी घोषित

Chandigarh, 18 January-:कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हरियाणा दौरे से पहले प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने प्रदेश के 20 जिलों की जिला कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कुल 30 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। हरियाणा में कुल 32 जिला कांग्रेस कार्यकारिणियां हैं, जिनमें से अब 12 जिलों की सूची जारी होना अभी बाकी है।

यह संगठनात्मक विस्तार हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के निर्देश पर किया गया है। जारी सूची के अनुसार प्रत्येक जिले में चार उपाध्यक्षों सहित एक महासचिव (संगठन), एक कोषाध्यक्ष, आठ महासचिव और 16 सचिवों की नियुक्ति की गई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इससे संगठनात्मक ढांचा और अधिक सुदृढ़ होगा तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।राहुल गांधी के प्रस्तावित हरियाणा दौरे को देखते हुए इस विस्तार को अहम माना जा रहा है। कांग्रेस हाईकमान पहले ही जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पूरी कर चुका है और अब कार्यकारिणी विस्तार के जरिए संगठन को पूरी तरह सक्रिय करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।

राहुल गांधी 21 जनवरी को कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे, जहां वे जिला कांग्रेस अध्यक्षों के लिए आयोजित विशेष प्रशिक्षण सत्र में भाग लेंगे। यह प्रशिक्षण शिविर 23 जनवरी तक चलेगा, जिसमें हरियाणा और उत्तराखंड के जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। राहुल गांधी 21 जनवरी को दोपहर 12 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे और करीब पांच घंटे तक प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रशिक्षण शिविर में संगठनात्मक मजबूती, चुनावी रणनीति, जनसंपर्क और बूथ स्तर पर कार्य को प्रभावी बनाने जैसे विषयों पर चर्चा होगी। कांग्रेस नेतृत्व को उम्मीद है कि इस कवायद से पार्टी को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी चुनावों की तैयारियों को गति मिलेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

संगठन सृजन अभियान को लेकर विक्रमादित्य सिंह का दावा, विकास और सड़क बहाली पर सरकार का फोकस

Summer express/शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत शिमला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिमला ग्रामीण और चौपाल विधानसभा क्षेत्रों से 70 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि संगठन सृजन अभियान को प्रदेशभर में सकारात्मक समर्थन...

लीगल एड डिफेंस काउंसिल के विरोध में हमीरपुर बार एसोसिएशन की दो दिवसीय हड़ताल, वकीलों ने किया अदालतों का बहिष्कार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- : लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) नीति के विरोध में हमीरपुर बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नीति को वापस लेने की मांग की। विरोध के तहत बार एसोसिएशन ने दो दिनों की हड़ताल का...

ऑर्केस्ट्रा ग्रुप विवाद में महिला कांस्टेबलों की शिकायत पर कार्रवाई नहीं, भाजपा ने सरकार को घेरा

Summer express/शिमला,  संजू -:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं विधायक रणधीर शर्मा ने जूंगा स्थित पुलिस प्रथम बटालियन के “हार्मोनी ऑफ द पाइंस” ऑर्केस्ट्रा ग्रुप से जुड़े विवाद को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने में विफल रही है और महिला...

कंगना रनौत के बयान और शिक्षा मंत्री की नियुक्ति के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। भाजपा सांसद कंगना रनौत के कथित विवादित बयान और नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री की नियुक्ति को लेकर हरियाणा में सियासी माहौल गरमा गया है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर हरियाणा महिला कांग्रेस ने प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए। संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन के महज 24 घंटे के...

कैथल में एंटी नारकोटिक्स सेल और तस्करों के बीच मुठभेड़: एक आरोपी घायल, 48 ग्राम चिट्टा बरामद

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार तड़के करीब दो बजे एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की टीम और कथित नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.