Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसानों और महिलाओं को दी बड़ी सौगात, 878 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी

Chandigarh, 18 January-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को किसानों और महिलाओं के लिए बड़ी राहत की घोषणा करते हुए करोड़ों रुपये की सहायता राशि जारी की। पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कृषि योजनाओं और महिला कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 878 करोड़ रुपये की राशि जारी की, जो अगले एक सप्ताह के भीतर लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों के हित में पांच कृषि योजनाओं के तहत 659 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसमें फसल अवशेष न जलाने वाले किसानों को 461.75 करोड़ रुपये, फसल अवशेष प्रबंधन के लिए 9,885 मशीनों की खरीद हेतु 75.54 करोड़ रुपये, धान की जगह वैकल्पिक फसलें अपनाने वाले किसानों को 15.75 करोड़ रुपये तथा भावांतर भरपाई योजना के तहत आलू और फूलगोभी की खेती करने वाले किसानों को 20 करोड़ रुपये दिए गए हैं।इसके अलावा महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 8.63 लाख महिलाओं को 181 करोड़ रुपये की तीसरी किस्त जारी की है। वहीं हर घर-हर गृहिणी योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर रिफिल के लिए 18.56 करोड़ रुपये की सब्सिडी भी दी गई है। इन दोनों योजनाओं के माध्यम से कुल 199.56 करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए गए हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व से प्रेरित होकर राज्य सरकार समग्र विकास की दिशा में कार्य कर रही है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा के साथ उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य खेती को लाभकारी बनाना है ताकि किसानों की आने वाली पीढ़ी भी कृषि से जुड़ी रहे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत अब तक कुल 441 करोड़ रुपये पात्र महिलाओं को दिए जा चुके हैं। जनवरी से योजना के दायरे का विस्तार करते हुए वार्षिक आय सीमा को 1 लाख से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये कर दिया गया है, जिससे अधिक बेटियों और महिलाओं को लाभ मिल सकेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कंगना रनौत के बयान और शिक्षा मंत्री की नियुक्ति के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। भाजपा सांसद कंगना रनौत के कथित विवादित बयान और नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री की नियुक्ति को लेकर हरियाणा में सियासी माहौल गरमा गया है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर हरियाणा महिला कांग्रेस ने प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए। संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन के महज 24 घंटे के...

कैथल में एंटी नारकोटिक्स सेल और तस्करों के बीच मुठभेड़: एक आरोपी घायल, 48 ग्राम चिट्टा बरामद

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार तड़के करीब दो बजे एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की टीम और कथित नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके...

फतेहाबाद जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर खाली कराया गया

Summer express, फतेहाबाद। हरियाणा के फतेहाबाद में जिला न्यायिक परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर को खाली करवा दिया गया। जानकारी के अनुसार...

रेवाड़ी में 108 एम्बुलेंस बनी जीवनरक्षक, रास्ते में कराया सुरक्षित प्रसव

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में 108 एम्बुलेंस सेवा ने एक बार फिर मानवता और त्वरित स्वास्थ्य सेवाओं का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। समय रहते पहुंची एम्बुलेंस टीम की सूझबूझ और तत्परता के चलते एक गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव चलती एम्बुलेंस में ही कराया गया। प्रसव के बाद मां और नवजात...

पीएम मोदी के कथित मॉर्फ्ड वीडियो मामले में कार्रवाई तेज, मेटा इंडिया हेड समेत कई अकाउंट्स पर एफआईआर

Summer express, हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े कथित रूप से मॉर्फ्ड और एआई आधारित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने के मामले में हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मेटा इंडिया के प्रमुख अरुण श्रीनिवास समेत कई फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.