Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल में अस्पताल के बाहर चाकूबाजी के आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। कैथल के नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। राजौंद क्षेत्र में पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में शामिल उसका एक अन्य साथी अभी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, CIA-1, SDU और AVT की संयुक्त टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। घटना के करीब 16 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी का पता लगा लिया। राजौंद क्षेत्र में घेराबंदी के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को चार युवक एक वाहन में सवार होकर कैथल नागरिक अस्पताल पहुंचे थे। आरोपियों ने इमरजेंसी वार्ड के सामने दो युवकों को घेर लिया और उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायलों को तत्काल नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों का कैथल के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घायल युवकों की पहचान गांव क्योड़क निवासी 24 वर्षीय अभिषेक और 27 वर्षीय कुलदीप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों का गांव में आरोपियों के साथ विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद दोनों मेडिकल जांच कराने के लिए कैथल नागरिक अस्पताल पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर उन पर हमला कर दिया।

पुलिस फरार आरोपी की तलाश में भी छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद के सेक्टर-77 में कैब चालक की हत्या, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला खून से लथपथ शव

Summer express, फरीदाबाद। शहर के बीपीटीपी थाना क्षेत्र के सेक्टर-77 में एक कैब चालक की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार सुबह केएलजे सोसाइटी के पास सड़क किनारे खड़ी कैब में चालक का शव ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान सेक्टर-77 निवासी 40 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप...

यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो बच्चों की मौत, मां और मासूम बेटा घायल

Summer express, यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा साहिब हाईवे पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सामने कट पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और डेढ़ वर्षीय भाई घायल हो गए। हादसे के समय महिला एक्टिवा पर बच्चों के साथ जा रही थी। टक्कर के बाद...

भांकरी में कचरा डालने के विरोध में 36 बिरादरी की महापंचायत, आंदोलन तेज करने का ऐलान

Summer express, फरीदाबाद। भांकरी गांव में कचरा डाले जाने के विरोध में रविवार को सरकारी स्कूल परिसर में 36 बिरादरी की महापंचायत आयोजित की गई। इसमें दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर प्रदूषण के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। महापंचायत में पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय लोगों के अधिकारों और कचरा...

हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों में एक हजार करोड़ से बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं, पीजी सीटें 277 से बढ़कर 497 हुईं : केवल सिंह पठानिया

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार ने प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने...

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

बच्चों को अकेले बाहर न भेजें, घरों के आसपास रखें पर्याप्त रोशनी; वन्यजीवों के शिकार पर होगी कानूनी कार्रवाई Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं। जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.