Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में सपेरे के घर से 7 कोबरा समेत 8 सांप बरामद, आरोपी जेल भेजा

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद। थाना पल्ला क्षेत्र में वन्यजीव विभाग की टीम ने अवैध रूप से सांपों को पकड़कर रखने के आरोप में एक सपेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बंसी नाथ के रूप में हुई है। उसके घर से सात इंडियन कोबरा और एक रैट स्नेक समेत कुल आठ सांप बरामद किए गए हैं। आरोपी को पुलिस ने सोमवार को फरीदाबाद जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे 19 अगस्त तक तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, वन्यजीव विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पल्ला क्षेत्र में रहने वाला बंसी नाथ विभिन्न प्रजातियों के सांपों को अवैध रूप से पकड़कर अपने घर में रखता है और कथित तौर पर उनका कारोबार करता है। सूचना मिलने के बाद वन्यजीव निरीक्षक राकेश कुमार अपनी टीम के साथ आरोपी के घर पहुंचे और वहां तलाशी ली।

तलाशी के दौरान टीम को आरोपी के कब्जे से सात इंडियन कोबरा और एक रैट स्नेक मिला। टीम ने सभी सांपों को सुरक्षित रूप से अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद बंसी नाथ को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। वन्यजीव विभाग के अनुसार, आरोपी द्वारा सांपों को अवैध तरीके से पकड़कर रखने और उनके कारोबार से जुड़े होने की जानकारी मिली थी।

जिला अदालत में अधिवक्ता संजय गुप्ता ने कहा कि वन्यजीवों को अवैध रूप से पकड़कर उनका कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में वन्यजीवों के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। वन्यजीवों के अवैध शिकार और कारोबार पर प्रभावी रोक लगाना जरूरी है।

वन्यजीव निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई की थी। जांच के दौरान आरोपी के घर से आठ सांप बरामद किए गए। कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.