करनाल | करनाल के तरावड़ी क्षेत्र में नड़ाना रोड पर स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में जोरदार आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।
फैक्ट्री में प्लास्टिक के पाईप और अन्य सामग्री का उत्पादन होता है, जिससे आग तेजी से फैली और बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। तरावड़ी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि आग फैक्ट्री की पहली मंजिल पर बने गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
उन्होंने कहा कि आग फैलने के बावजूद फिलहाल कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। नुकसान की पूरी जानकारी फैक्ट्री मालिक देंगे। दमकल विभाग की टीम लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है, जिससे उत्पादन और आर्थिक हानि को कम किया जा सके।