Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम ने कहा – बुजुर्गों का सम्मान और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सरकार की प्राथमिकता

Shimla, Sanju

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन विश्व दिवस के अवसर पर शिमला के रिज मैदान में समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा साइकिल रैली, स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी और राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और उनकी सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों पर मंथन हुआ।

दिल्ली एम्स की तर्ज पर मिलेगी आईजीएमसी  में स्वास्थ्य सेवाएं

इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वृद्धों का ख्याल रखना और उनका सम्मान करना सरकार का दायित्व है।सरकार सामाजिक कल्याण के लिए कार्य कर रही है जिसमें अनाथ बच्चों, एकल नारी और बुजुर्गों के लिए मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सरकार तेजी से बड़े बदलाव कर अत्याधुनिक तकनीक को प्रदेश में लाने के लिए प्रयासरत है जिसके लिए सरकार ने 3 हजार करोड़ रुपए बजट रखा है। दिल्ली के एम्स के तर्ज की सुविधाएं आईजीएमसी में सुनिश्चित करने पर सरकार काम कर रही है। स्टाफ की कमी को भी धीरे धीरे दूर किया जा रहा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रोहडू में 12 साल के बच्चे की आत्महत्या मामले में कहा कि SC कमीशन हिमाचल ने संज्ञान लिया है और परिवार के सदस्यों को बुलाया गया ताकि पूरी हकीकत का पता लगाया जा सके। वहीं मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव की शीघ्र नियुक्ति की बात भी कही।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.