Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लाडो लक्ष्मी ऐप पर पंजीकरण, सरकार ने दी आखिरी तारीख

चंडीगढ़ | हरियाणा में 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर शुरू हुई ‘लाडो लक्ष्मी ऐप’ पर पहले छह दिनों में 1.72 लाख बहन-बेटियों ने पंजीकरण कर लिया है। लाडो लक्ष्मी योजना के पहले चरण में वार्षिक आय 1 लाख रुपये तक वाले परिवारों की 21 लाख महिलाएं 2100 रुपये मासिक भत्ते की पात्र हैं, जिनकी आयु 23 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी पात्र महिलाओं से शीघ्र पंजीकरण कराने का आग्रह किया है, ताकि 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर पहली किस्त उनके खातों में सीधे स्थानांतरित की जा सके। योजना से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए टोल-फ्री नंबर 18001802231 और हेल्पलाइन नंबर 01724880500 उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस महिलाओं के हितों की बात केवल राजनीतिक लाभ के लिए करती है, जबकि अन्य राज्यों में उनकी सरकारें महिलाओं को कोई वास्तविक फायदा नहीं देतीं। इसके विपरीत, हरियाणा सरकार ने संकल्प पत्र के अनुरूप महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह देने के लिए पहले बजट में 5000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

सैनी ने कहा, “विपक्षी कहते हैं कि लाडो लक्ष्मी योजना ‘लड्डू’ है। बिल्कुल सही, यह लड्डू है जो हर महीने मिलेगा। कांग्रेस ने अपने राज्यों में झूठ बोलकर सत्ता हासिल की और लाभ खुद उठा लिया। उनकी नीतियां जनता के हित के विपरीत हैं।”

उन्होंने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दल केवल अपने राजनीतिक फायदे के लिए सक्रिय हैं। भाजपा के समर्थन को लेकर उन्होंने कहा, “हमारा हर कदम जनता के समर्थन से है।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.