Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जहां किसी का सिग्नल नहीं वहां यूएसओ से सिग्नल पहुंचा रहा BSNL

Mandi, Dharamveer 

मंडी जिला के जिन दुर्गम क्षेत्रों में अभी तक किसी भी मोबाइल कंपनी के नेटवर्क की कोई सुविधा नहीं थी, वहां पर बीएसएनएल द्वारा यूएसओ के माध्यम से सिग्नल पहुंचाया जा रहा है। यह जानकारी बीएसएनएल के डीजीएम अनिल महंत ने बीएसएनएल की 25वीं वर्षगांठ पर मंडी में आयोजित रैली के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में दी। 

डीजीएम अनिल महंत ने  बताया कि मंडी जिला में कुछ ऐसे दुर्गम क्षेत्र हैं जहां किसी भी मोबाइल कंपनी का नेटवर्क नहीं पहुंच पाया है। ऐसे क्षेत्रों में बीएसएनएल द्वारा यूएसओ के माध्यम से यह सुविधा प्रदान की जा रही है। इससे जहां बच्चों को पढ़ाई में विशेष लाभ मिल रहा है वहीं, लोगों को भी बेहतरीन संचार सुविधा मिल पा रहा है।

हालही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में शुरू किए हैं 92 हजार 4जी टावर

अनिल महंत ने बताया कि 1 अक्तूबर 2000 को बीएसएनएल की स्थापना हुई थी। तभी से बीएनएसएल लोगों को संचार सुविधा के माध्यम से आपस में जोड़ने का कार्य कर रहा है। हालही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में 92 हजार नए 4जी टावरों को समर्पित किया है। यह सभी स्वदेशी तकनीक से बने हैं और इनमें 5जी तकनीक को बीना किसी परेशानी के शुरू करने का प्रावधान भी रखा गया है। जल्द ही बीएसएनएल इनके माध्यम से अपनी 5जी सुविधा को भी शुरू कर देगा। यह सबकुछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच के कारण ही संभव हो पा रहा है। बीएसएनएल इस वक्त देश में सबसे सस्ती दरों पर मोबाइल सुविधा देने वाला नेटवर्क है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.