Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में सड़क हादसों में बढ़ती संख्या, जनवरी-फरवरी में 42 दुर्घटनाएं और 19 मौतें

शिमला, 13 मार्च -:जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026 के जनवरी और फरवरी माह में जिला में हुई सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान सामने आया कि इस अवधि में कुल 42 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 19 लोगों की जान गई। इन मृतकों में 11 लोग स्वयं वाहन चला रहे थे।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे बड़ी वजह मानवीय त्रुटियाँ हैं। उन्होंने वाहन चलाते समय नियमों का सख्त पालन करने और ओवरस्पीड, शराब के नशे में वाहन चलाने तथा ओवरटेकिंग जैसी खतरनाक गतिविधियों से बचने का निर्देश दिया। “यह डेटा अत्यंत चिंताजनक है, इसलिए सभी वाहन चालक अपनी और दूसरों की जिंदगी को जोखिम में न डालें।इसके अलावा, उपायुक्त ने आपदा मित्रों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि उनके मोबाइल नंबर और पता पुलिस और परिवहन विभाग के साथ साझा किए जाएं। दुर्घटना की स्थिति में आपदा मित्रों की मदद तुरंत ली जा सकेगी।

जिला परिवहन अधिकारी विश्व देव मोहन चौहान ने बैठक में बताया कि जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाना है। समिति हर जिले में भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत बनाई जाती है। बैठक में विशेष रूप से दुर्घटना संभावित स्थानों या “ब्लैक स्पॉट” की समीक्षा की गई और वहाँ स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेत, सड़क मरम्मत और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए सुधारात्मक कदम उठाने पर चर्चा हुई।साथ ही, समिति द्वारा जनता में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए भी कई अभियान चलाए जाते हैं। स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशे में वाहन न चलाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है।बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा, डीएसपी ट्रैफिक चंद्रशेखर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। समिति लगातार सड़क सुरक्षा पर निगरानी रख रही है और सुधारात्मक कदमों को लागू करने में सक्रिय है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिवाली पर घर लौटने वालों के लिए HRTC का खास इंतजाम, दिल्ली-चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:दिवाली के त्योहार पर घर पहुंचने की राह देख रहे हिमाचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए HRTC धर्मशाला डिपो ने विशेष बसों के संचालन की योजना तैयार की है। इसके तहत दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से धर्मशाला, कांगड़ा और...

पिपली स्थित संत रामपाल आश्रम पर फायरिंग मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Summer express,कुरुक्षेत्र। पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा-1 ने पिपली स्थित संत रामपाल आश्रम पर हुई फायरिंग के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान करनाल जिले के गांव अरजेहड़ी निवासी अनिल कुमार और पंचकूला जिले के मौली निवासी रेशव उर्फ सुदामा के रूप में हुई है। दोनों को...

हरियाणा के ग्रामीण चौकीदारों का मानदेय बढ़ा, अब हर महीने मिलेंगे 15,221 रुपये

Summer express, पंचकूला। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण चौकीदारों को बड़ी राहत देते हुए उनके मानदेय और विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सम्मान समारोह के दौरान यह घोषणा की। नए फैसले के अनुसार, चौकीदारों का मासिक मानदेय...

हरियाणा में 52 लाख से अधिक लाभार्थियों को 4470 करोड़ रुपये जारी, डीए में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी

Summer express, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत प्रदेश के 52 लाख 21 हजार 83 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 4470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि जारी की। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 13वीं किस्त भी जारी की। इसके तहत 10...

हरियाणा में प्रदूषण का प्रकोप बढ़ा, पंचगांव 406 AQI के साथ देश में दूसरे स्थान पर

Summer express, चंडीगढ़। प्रदेश में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा के कई शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। खासकर औद्योगिक क्षेत्रों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) से सटे इलाकों में प्रदूषण का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.