Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम से पकड़ा गया एलएसडी तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड

समर एक्सप्रेस /शिमला,संजू -:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एलएसडी तस्करी के मुख्य सप्लायर को गुरुग्राम से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई को नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान 27 वर्षीय नविएल हैरिसन के रूप में हुई है, जो केरल के कालीकट का रहने वाला है। शिमला पुलिस की जांच में सामने आया कि वह विभिन्न राज्यों में सक्रिय एक संगठित नेटवर्क के जरिए एलएसडी की सप्लाई कर रहा था।इस पूरे मामले की शुरुआत न्यू शिमला पुलिस थाना में दर्ज एक मामले से हुई। पुलिस ने पहले संदीप शर्मा, निवासी मोगा (पंजाब) और प्रिया शर्मा, निवासी ददाहू (जिला सिरमौर) को 11.570 ग्राम एलएसडी के साथ गिरफ्तार किया था। बरामद एलएसडी करीब 562 स्टांप साइज स्ट्रिप्स में थी। दोनों आरोपियों से पूछताछ और उनके डिजिटल रिकॉर्ड की जांच के दौरान पुलिस को इस नेटवर्क के मुख्य सप्लायर तक पहुंचने का अहम सुराग मिला।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि संदीप शर्मा पुलिस की नजरों से बचने के लिए सामान्य फोन कॉल का इस्तेमाल नहीं करता था। वह अपने नेटवर्क से संपर्क करने के लिए केवल व्हाट्सएप कॉल का ही उपयोग करता था, जिससे उसकी गतिविधियों का पता लगाना मुश्किल हो जाता था।पुलिस जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई कि इस नेटवर्क में नशे के बदले नशे का सौदा भी किया जाता था। संदीप शर्मा कथित तौर पर मुख्य सप्लायर नविएल हैरिसन को एलएसडी के बदले कैनाबिस (गांजा) उपलब्ध करवाता था। इस तरह दोनों के बीच अवैध ड्रग्स की अदला-बदली का कारोबार चलता था।

शिमला पुलिस के मुताबिक इस साल अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 77 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और 144 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 14 आरोपी पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और भारत-नेपाल सीमा से जुड़े बाहरी क्षेत्रों से ‘बैकवर्ड लिंकेज’ के तहत पकड़े गए हैं। इसके अलावा PIT NDPS के प्रावधानों के तहत पिछले 48 दिनों में 30 कुख्यात तस्करों को भी जेल भेजा गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-12 में पार्क, सीवरेज और जल निकासी पर विशेष जोर: पार्षद अनुराधा आनंद

सुरिंदर सिंह अंकुश/निशान सिंह मोहाली। समर न्यूज वार्ड नंबर-12, फेज-7 की पार्षद अनुराधा आनंद ने अपने क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों और भविष्य की प्राथमिकताओं का ब्योरा देते हुए कहा कि पार्कों के सौंदर्यीकरण, सीवरेज व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, बरसाती पानी की निकासी और जनसुविधाओं में सुधार पर लगातार काम किया जा रहा है।वह पिछले...

‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’: जसमनप्रीत सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, अधूरे कामों पर भी रखी बात

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ विशेष शृंखला में चंडीगढ़ के वरिष्ठ उपमहापौर और वार्ड नंबर-32 के पार्षद जसमनप्रीत सिंह ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में कराए गए विकास कार्यों और आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर खुलकर बात की।उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल में सड़कों, जलभराव, सामुदायिक सुविधाओं और वरिष्ठ नागरिकों...

मिशन-2027: पंजाब को वाराणसी से जोड़ेगी ‘संत रविदास एक्सप्रेस’

समर न्यूज | जालंधरपंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच छेहरटा (अमृतसर) और वाराणसी के बीच शुरू हुई ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर कैंट से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।यह सेवा पंजाब और उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख धार्मिक...

औहर ग्राम सभा विवाद: पूर्व जनप्रतिनिधियों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: ग्राम पंचायत औहर में आयोजित ग्राम सभा के दौरान हुए विवाद को लेकर मामला प्रशासन तक पहुंच गया है। पंचायत की पूर्व प्रधान एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रेमलता ठाकुर के नेतृत्व में पूर्व जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राहुल कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।...

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, कहा- प्रतिशोध की राजनीति से प्रदेश का नहीं होगा भला

Summer express/शिमला, संजू- :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए विजिलेंस और अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन भाजपा इस तरह के दबाव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.